यूपी में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, हाथरस, मथुरा सहित 45 जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज शुक्रवार को 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 39 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यानी, पूरे यूपी में आज भारी से हल्की बारिश होगी। बारिश के साथ 53 जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- गुरुवार को पिछले 24 घंटे में फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान लखीमपुर खीरी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सबसे कम इटावा में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में एक जून से अब तक औसतन 31.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 39.1 मिमी बारिश हो जानी चाहिए। 3 तस्वीरें देखिए- यूपी के शहरों का तापमान जानिए