वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ी रोकने पर लैंड एक्विजिशन कोर्ट के जज किरण पाल सिंह ADM पर गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा- मेरी गाड़ी को कैसे रोका गया। पूरे प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं मेरी गाड़ी रोकने की। इसके बाद वह गाड़ी से ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कोर्ट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 4 पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। वो खुद जिला मुख्यालय से पैदल कलेक्ट्रेट गए थे। ADM सिटी आलोक वर्मा एंट्री गेट पर तैनात थे। अब पढ़िए पूरा मामला… DM सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ADM सिटी आलोक वर्मा व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी कार से जज किरण पाल सिंह वहां पहुंचे। ADM ने कहा कि DM का आदेश है, आप कार लेकर कोर्ट तक नहीं जा सकते हैं, पैदल ही जाना होगा। DM खुद भी अपने ऑफिस पैदल ही गए हैं। इतना सुनते ही किरण पाल सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने एडीएम को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान ADM चुपचाप खड़े दिखाई दिए। फिर उनको कार के साथ अंदर जाने की अनुमति दे दी। थोड़ी देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य भी अपने 4 पहिया वाहन से पहुंचीं। फिर उनकी गाड़ी को भी अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा और जाम की वजह से प्रतिबंध लगाया
ADM सिटी आलोक वर्मा ने बताया- कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह फैसला लिया गया है। कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में 23 नवंबर 2007 को आतंकियों ने बम ब्लास्ट किया था। जिसमें वकील समेत 9 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से कलेक्ट्रेट परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए गए थे। वक्त के साथ सुरक्षा व्यवस्था फिर सुस्त हो गई। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार से कलेक्ट्रेट परिसर तक वाहनों की कतार लगने लगी। जिलाधिकारी ने परिसर में वाहनों की भरमार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चलते 4 पहिया और 2 पहिया वाहनों के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… आजमगढ़ में राजभर बोले- मुसलमान सपा के गुलाम:अखिलेश साइकिल मुसलमान को दें, खुद कैरियर पर बैठें, तब पता चलेगा कितना दर्द होता है कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में कहा- मुसलमान सपा के गुलाम हैं। ये लोग हक, शिक्षा, स्वास्थ्य, अमन-चैन की बात नहीं करते, बल्कि नफरत की बात करते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस नफरत सिखाने का काम करती हैं। पढ़ें पूरी खबर…