यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ समेत 20 शहरों में सोमवार सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पुलिस श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से मना कर रही है। घाट किनारे से झोपड़ियों को हटवाया गया है। मिर्जापुर में मगरमच्छ एक घर में घुस गया। वन कर्मियों ने रेस्क्यू किया। बिजनौर में बारिश से बारात घर की दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हाथरस में इतनी बारिश हुई है कि सड़कें पर तालाब बन गईं। बुलंदशहर में कार और बाइकें डूब गईं। एक पक्का मकान गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। लखनऊ में जोरदार बारिश से एक मकान ढह गया। कानपुर में ब्रह्म नगर चौराहे पर 10 फीट तक सड़क धंस गई। सहारनपुर SP ऑफिस में बारिश का पानी घुस गया है। वाराणसी में शाम को 2 घंटे की बारिश से सड़कों पर 2 से 4 फीट पानी भर गया। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए- मौसम विभाग ने मंगलवार को 48 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…