छात्रा ने हाथ पर शोहदे का नाम-नंबर लिखकर सुसाइड किया:कानपुर में डिब्बी फेंककर बोला था- मांग में मेरे नाम का सिंदूर सजा लेना

कानपुर में 12वीं छात्रा ने अपने हाथ पर शोहदे का नाम और नंबर लिखकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि रात में एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ घर के नीचे आया था। छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। फिर मेरी बेटी को फोन करके धमकाया कि अपनी मांग में मेरे नाम का सिंदूर सजा ले, वरना तेरे बाप और भाई को मार डालूंगा। इसके बाद परेशान होकर बेटी परेशान थी। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है। छात्रा का भाई बोला- गुलशन बहन को परेशान करता था
गोविंद नगर के रामआसरे नगर में रहने वाले किशोर कुमार झा घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी सोनी, बेटे आशीष, सत्यम और शिवम हैं। उनकी 18 साल की बेटी खुशी झा 12वीं में पढ़ती थी। इसके साथ ही वह SSC की तैयारी भी कर रही थी। बड़े भाई आशीष ने बताया- हरिजन कॉलोनी में रहने वाला गुलशन नाम का युवक खुशी को परेशान कर रहा था। शादी का दबाव बना रहा था। खुशी ने डेढ़ महीने पहले हम लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां ने गुलशन के घर जाकर उनके परिवार वालों से शिकायत की। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद गुलशन फिर खुशी को परेशान करने लगा। शनिवार रात करीब 9 बजे गुलशन अपने कुछ साथियों के साथ घर के नीचे आया। छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकने के बाद खुशी को फोन करके शादी का दबाव बनाया। बच्चा कंघी देने गया तो फंदे पर लटकी मिली खुशी
गुलशन ने बहन को फोन पर धमकाते हुए कहा-मुझसे शादी करो, नहीं तो तुम्हारे पिता और भाई को जान से मार दूंगा। भाई ने कहा- ये बाते रो-रोकर खुशी ने घर वालों को बताई। इसके बाद मां ने उसे काफी समझाया। अगले दिन शिकायत की बात कही। कुछ ही देर में खुशी फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में चली गई। घर के लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे। तभी करीब रात 10 बजे ऊपर छत से कंघी नीचे आकर गिरी। इतने में मां ने पड़ोस के बच्चे को कंघी लेकर छत पर रख आने को बोला। बच्चा छत पर गया तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर स्टूल जमीन पर पड़ा था और खुशी दुपट्‌टे से फंदे पर लटकी थी। बच्चा दौड़कर नीचे आया और खुशी की मां को बताया। फिर परिवार के लोग खुशी को नीचे उतारे। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने बताया- शनिवार को ही खुशी ने पढ़ाई के लिए डेढ़ हजार रुपए का चश्मा बनवाया था और किताबें खरीद कर लाई थी। परिजनों ने गुलशन के खिलाफ की शिकायत
सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। कमरे में सिंदूर की डिब्बी मिली है। परिजनों ने आरोपी गुलशन के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुलशन के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————— ये खबर भी पढ़िए मेरी तो सुहागरात भी नहीं हुई: पति विकास दुबे का साथी था, पुलिस ने मार दिया; सोचने पर नाक से खून आता है कानपुर का चर्चित बिकरू कांड आप सबने सुना होगा। इसमें गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने रात में पुलिस पर हमला किया था, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। उसके बाद हुए एनकाउंटर में पुलिस ने विकास दुबे और उसके साथियों को मार दिया था। उन्हीं मरने वालों में मेरे पति अमर दुबे भी थे। मैं उन्हीं की पत्नी खुशी दुबे हूं। पढ़ें पूरी खबर…