बागपत में तांत्रिक ने 40 लाख रुपए के लिए दिल्ली के व्यापारी की हत्या कर दी। हत्या में उसके 3 साथी भी शामिल थे। उसने हत्या कर शव को गांव के एक सूखे तालाब में दफन कर दिया। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया। तांत्रिक की निशानदेही पर 4 दिन बाद तालाब से शव को खोदकर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान राहुल गोयल (35) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान इंद्रपाल (40) के रूप में हुई है। 3 आरोपी अभी फरार है। मामला बड़ौत के डौला गांव का है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम राहुल गोयल दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे। घर में पत्नी कीर्ति (30), बेटी स्वीटी (2) और पिता रमेश (55) रहते हैं। राहुल दिल्ली में डेरी चलाने के अलावा ब्याज पर पैसे देने का भी काम करते थे। राहुल रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से 2 परसेंट पर पैसे लेकर 5 परसेंट पर लोगों को देते थे। राहुल ने तांत्रिक को भी ब्याज पर पैसे दिए थे। अपनी रकम लेने के लिए वह बड़ौत आए थे। यहां उनकी हत्या कर दी गई। 6 साल पहले तांत्रिक से हुई मुलाकात
राहुल की पत्नी कीर्ति ने बताया- 6 साल पहले पति की मुलाकात तांत्रिक इंद्रपाल से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई थी। इंद्रपाल यहां नियमित रूप से अपना ‘दरबार’ लगाता था। यहां वह सड़क के किनारे लोगों के हाथ देखकर उनका भविष्य बताता था। एक दिन अचानक राहुल उसके पास आकर रुका। तांत्रिक को अपना हाथ दिखाया। राहुल ने उससे पूछा कि मैं नया व्यापार करने वाला हूं, कैसा चलेगा। इस पर तांत्रिक ने कहा कि आपके नसीब मैं बहुत पैसा है। आप बहुत आगे जाओगे। इसके बाद राहुल उस तांत्रिक से अक्सर मिलने लगे। राहुल का काम भी अच्छा चल रहा था। इसलिए उनको तांत्रिक की बातों पर विश्वास होने लगा। अक्सर वो उससे अपने व्यापार के बारे में चर्चा करते रहते। तांत्रिक ने 5 साल पहले लिए थे पैसे
कीर्ति ने बताया- तांत्रिक ने राहुल का विश्वास जीत लिया। उसने राहुल से कहा कि आप मुझे 2 परसेंट पर पैसे दो। फिर मैं और आप मिलकर 5 परसेंट पर लोगों को ब्याज पर देकर दोनों नफा कमाएंगे। एक दिन राहुल ने तांत्रिक को कुछ पैसे दिए तो उसने कुछ दिन बात वापस कर दिए। फिर राहुल को उसके ऊपर विश्वास हो गया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे राहुल से 40 लाख रुपए ले लिए। फिर अपने गांव डौला भाग गया। राहुल जब भी पैसे के लिए फोन करता, तो वो बहाने बनाता। पैसे देने में आनाकानी करता था। 2 जुलाई को गांव बुलाया
कीर्ति ने बताया- तांत्रिक ने राहुल को 2 जुलाई को गांव बुलाया और कहा कि यहीं पैसे दे दूंगा। 1 जुलाई को राहुल दिल्ली से चले। 2 जुलाई को वह बड़ौत के डौला पहुंचे। मेरी उनसे दो तारीख को आखिरी बार बात हुई थी। फिर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब उनसे बात नहीं हुई और वह वापस दिल्ली नहीं पहुंचे, तो तो हम लोग 4 जुलाई को दिल्ली से बड़ौत आ गए। यहां हमने पुलिस से शिकायत की। तांत्रिक के बारे में पूरी बात पुलिस से बताई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन लोगों ने हत्या की बात कबूल कर ली। मेरे पति की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। हत्या करने के लिए ही उन लोगों ने राहुल को यहां बुलाया। शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया। 4 दिन राहुल का शव खोद कर निकाला गया। हमें न्याय चाहिए। वहीं, राहुल का शव मिलने के बाद आरोपी इंद्रपाल की पत्नी सुनीता और अन्य घरवाले रोने लगे। उनको इस पर यकीन नहीं हुआ कि इंद्रपाल इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम दे सकता है। गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने पति को निर्दोष बताया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इंद्रपाल खुद को एक साधारण और सीधा-सादे व्यक्ति के रूप में पेश करता था। लेकिन, दिल्ली में वह तांत्रिक के रूप में दरबार लगाता था। अंधविश्वास फैलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ……………………. ये खबर भी पढ़ें… यूपी में धर्मांतरण का मास्टरमाइंड ‘झांगुर बाबा’ अरेस्ट, इस्लाम कबूलने पर ब्राह्मण-ठाकुर लड़कियों को 16 लाख देता था; 100 करोड़ फंडिंग उत्तर प्रदेश ATS ने बलरामपुर से 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त जमालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा को गिरफ्तार कर एक बहुस्तरीय अवैध धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया है। बाबा के साथ नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर…