यूपी के शामली में 3 गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक फिजियोथेरेपिस्ट चोर बन गया। वह रोज 3 से 4 हजार रुपए कमाता है। इसके बावजूद सरकारी अस्पताल से लाखों की चोरी की। पकड़े जाने के बाद जब ASP सुमित शुक्ला ने फिजियोथेरेपिस्ट से पूछा कि कितनी गर्लफ्रेंड हैं, तो उसने जवाब दिया- बस, 3 हैं सर। इस पर ASP भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए क्या है पूरा मामला… भूरा खुर्द गांव में शराफत अली पत्नी और बेटे आसिफ अली के साथ रहते हैं। शराफत अली खेती करते हैं, जबकि बेटा आसिफ फिजियोथेरेपिस्ट है। वह बगल के भाजू गांव में अपना क्लिनिक चलाता है। इलाज करने के दौरान आसिफ की जान-पहचान गांव की 3 लड़कियों से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आसिफ का उनसे अफेयर हो गया। बाद में आसिफ उनके खर्च भी उठाने लगा। तीन-तीन अफेयर के चलते आसिफ के खर्चे बढ़ते गए। अच्छी आमदनी होने के बावजूद उसके खर्च पूरे नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान उसने सहारनपुर में रहने वाले अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। फिर दोनों ने सरकारी अस्पताल को निशाना बनाया और वहां चोरी की। लेकिन, सीसीटीवी से ढूंढते हुए पुलिस दोनों तक जा पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फिजियोथेरेपिस्ट ने बिना डरे दिए जवाब अब पढ़िए आसिफ का कबूलनामा आशिफ ने बताया- मैंने झारखंड के कैपिटल यूनिवर्सिटी से BLL (बैचलर ऑफ लॉ) की डिग्री हासिल की। फिर गांव में ही फिजियोथेरेपिस्ट की क्लिनिक चलाने लगा। रोज 3 से 4 हजार रुपए कमा लेता हूं। क्लिनिक चलाने के दौरान मेरे यहां इलाज कराने लड़कियां भी आती थीं। इसी दौरान में एक-एक कर 3 लड़कियों से अफेयर चलने लगा। उनके साथ मैं क्लिनिक के अलावा बाहर भी टाइम स्पेंट करने लगा। दोस्ती ज्यादा बढ़ी, तो लड़कियों ने फरमाइश करना शुरू कर दिया। मैं उनको मना बी नहीं कर पाता था। लड़कियों की फरमाइश पूरी करने में मेरी जेब खाली होती चली गई। इसीलिए मैंने चोरी की, लेकिन सीसीटीवी की वजह से पकड़ा गया। चोरी के सभी समान बरामद
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 8 दिसंबर को बलत CHC में चोरी हुई थी। चोरों ने नेबुलाइजर मशीन, LED टीवी, मीटर समेत कुल 24 सामान चोरी कर लिए थे। अगले दिन केंद्र के चीफ फार्मासिस्ट ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में आसिफ और सचिन शामिल है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। ————————— यह खबर भी पढ़ें… UP का उन्नाव रेप केस-पूर्व BJP विधायक सेंगर को जमानत, आखिरी सांस तक जेल में रहना था; हाईकोर्ट ने 6 साल में बाहर किया उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बेल दे दी है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सेंगर की सजा को अपील पर सुनवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया। पढ़े पूरी खबर….