वाराणसी में बेकाबू हाथी ने घरों को तोड़ा:वन विभाग के व्यवस्थाओं पर उठा सवाल,अधिकारियों ने नहीं दिए जवाब; काबू करने में लगे 10 महावत
वाराणसी के रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को शामिल होने आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे पंचवटी क्षेत्र में शुरू हुआ उसका तांडव देर रात तक जारी रहा। हाथी ने अपने ही महावत को पटक दिया। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे 50 टांके लगे। […]