BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, पार्टी का झंडा फहराया

गोरखपुर में CM योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है। सोमवार को रामलीला मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम से पहले गोरखनाथ मंदिर में सुबह सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कई लोग अपने परिवार के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर वहां पहुंचे थे। CM ने कहा कि इस्टीमेट बनवाएं इलाज के खर्च में सरकार भरपूर मदद करेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में एक बिटिया ने कमजोर पारिवारिक आर्थिक स्थिति का जिक्र कर पढ़ाई के लिए फीस जमा करने में आ रही बाधा की बात मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिटिया की स्कूली फीस की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…