आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 20 लोग अस्पताल में भर्ती
आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। […]