यूपी के योद्धा-1:पाकिस्तानी हथियार से उसी का बंकर उड़ाया, रॉकेट लॉन्चर लेकर घुसे तो दुश्मन फौज भागी; गाजीपुर के राम उग्रह की कहानी
नवंबर 1971, पूर्वी पाकिस्तान यानी आज का बांग्लादेश। पाकिस्तान अपने ही बंगाली नागरिकों पर अत्याचार कर रहा था। गांव जलाए जा रहे थे, लोग मारे जा रहे थे। बंगाली बोलने वाले लाखों पाकिस्तानी जान बचाने के लिए भारत के बंगाल और असम में घुस रहे थे। 80 लाख लोग भारत की सीमा पर शरण लेने […]