यूपी में 950 वाला सिलेंडर 3500 में ब्लैक:स्टिंग में भास्कर ने दिए रुपए, सप्लायर बोला- कल रेट और बढ़ेगा
‘देखो भाई, गैस सिलेंडर मिल तो जाएंगे, लेकिन आप ले नहीं पाएंगे। मतलब, महंगा बहुत है। 2-4 नहीं, केवल एक सिलेंडर दिलवा देंगे। कॉमर्शियल 5,000 रुपए का पड़ेगा और घरेलू 3500 रुपए का।’ ये कहना है लखनऊ के एक गैस हॉकर का। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश में LPG संकट बढ़ […]