इकलौते फौजी बेटे की मौत सुनकर मां ने जान दी:बलिया में अकेली रहती थीं, एक साथ होगा दोनों का अंतिम संस्कार
बलिया में बीएसएफ जवान की मौत की खबर सुनकर मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्हें शव फंदे से लटका मिला। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों और आसपास के लोगों से सुसाइड के कारणों की जानकारी ली। […]