अलीगढ़ में हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश:स्क्रैप कारोबारी दंपती को हथियारों के बल पर बंधक बनाया, 5 लाख के जेवर-कैश लूटे
अलीगढ़ में बुधवार दोपहर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। चार बदमाश हैप्पी होली बोलते हुए घर में घुसे और स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बना लिया। तमंचा और चाकू दिखा कर डराया-धमकाया। पांच लाख रुपए के गहने और कैश लूट कर भाग गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। […]