यूपी में कल 27 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी:50 की स्पीड से आंधी चलेगी; पश्चिमी यूपी में आज सड़क पर सफेद चादर बिछी
यूपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। पश्चिम में बरेली, आगरा, मेरठ समेत 15 जिलों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में ओले भी गिरे। ओले से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। लोगों ने फावड़े से बर्फ को हटाया। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं। […]