कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल समेत कई मेहमानों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। हल्दी के दौरान चहल कुलदीप-वंशिका के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे। […]