यूपी में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चुरा रहे:एथेनॉल मिलाकर आपकी गाड़ी का इंजन कबाड़ कर रहे; भास्कर रिपोर्टर को कट्टा दिखाकर धमकाया
हाईवे से अचानक टैंकर कच्ची सड़क पर उतर जाता है। 50 मीटर पर खेतों के बीच पर्दा उठता है और टैंकर अंदर चला जाता है। टैंकर के रुकते ही पर्दा गिर जाता है। 6-7 लोग टैंकर में से पेट्रोल निकालकर 100-100 लीटर के 5 कैन भरने लगते हैं। फिर उतना ही 50 रुपए लीटर वाला […]