DM दिव्या मित्तल ने भजनों पर जमकर डांस किया, VIDEO:देवरिया में अन्नकूट महोत्सव में गौ-पूजन किया; कंधे पर कृष्ण पालकी उठाई

देवरिया की जिलाधिकारी (DM) दिव्या मित्तल का अन्नकूट महोत्सव में एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर वह खुद को रोक नहीं पाईं और झूमकर डांस करने लगीं। डीएम ने पूजा-अर्चना के बाद श्रीकृष्ण के भजनों पर महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। डीएम के डांस का वीडियो भी सामने आया है। देखिए डीएम की डांस की 3 तस्वीरें… तिरुपति बालाजी भक्ति वाटिका में कार्यक्रम दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी तिरुपति बालाजी भक्ति वाटिका में पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया था। कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह भी पहुंचीं थीं। सैकड़ों का संख्या में भक्तों ने भाग लिया और भजन-कीर्तन में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अतिथियों ने गौ पूजन किया। भगवान की पालकी में दिव्य सवारी निकाली। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान को भोग लगाया गया और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ। अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य पालकी यात्रा भी निकाली गई जिसमें डीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान को मंत्रोच्चारण के साथ भोग अर्पित किया गया और भक्ति रस से ओत-प्रोत माहौल देर रात तक बना रहा। देखें अन्नकूट महोत्सव की 4 फोटो… 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं। वह देवरिया से पहले मिर्जापुर, संत कबीर नगर जिले की डीएम रह चुकी हैं। पहले कार्यकाल में उन्होंने बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी के रूप में काम किया। इसके साथ ही वह संयुक्त एमडी, यूपीएसआईडीए, सीडीओ गोंडा, एसडीएम मवाना और सिधौली (सीतापुर) रह चुकी हैं। नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। लंदन में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई हैं दिव्या
हरियाणा के रेवाणी जिले में जन्मीं दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अफसर हैं। वह दिल्ली IIT से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA हैं। MBA की पढ़ाई के बाद दिव्या मित्तल की शादी गगनदीप सिंह से हो गई थी। शादी के बाद दिव्या मित्तल और उनके पति लाखों रुपए के पैकेज पर लंदन चले गए थे। मगर, कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी ने लंदन की नौकरी को अलविदा कह दिया और एक साथ इस्तीफा देकर अपने देश लौट आए। इंडिया लौट कर दिव्या UPSC की तैयारी में जुट गईं। उनका सिलेक्शन 2012 में IPS के लिए हुआ। उन्हें गुजरात कैडर मिला था। IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी दिव्या मित्तल ने अपना प्रयास नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अगले साल ही 2013 में उनका IAS के लिए सिलेक्शन हो गया। ——————————- ये खबर भी पढ़ेंः- शादी के ढाई महीने बाद VIDEO बनाकर जान दी:बोला- पत्नी का ट्रॉर्चर बर्दाश्त नहीं होता….बस इतनी ही जिंदगी थी मुजफ्फरनगर में पत्नी से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। ढाई महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मरने के पहले युवक ने वीडियो भी बनाया। कहा- जिंदगी से तंग आ गया हूं। सास और घरवाली से परेशान हूं। रोज का टॉर्चर अब बर्दाश्त नहीं होता। बस इतनी ही जिंदगी थी, मुझे माफ कर देना। पढ़ें पूरी खबर…