ललितपुर में मधुमक्खियों ने IAS कमलाकांत पांडेय को इस कदर डंक मारे कि बेहोश होकर जंगल में गिर पड़े। उनकी ऐसी हालत देखकर गनर चंद्रपाल सिंह उनसे लिपट गया। फिर मधुमक्खियां गनर पर टूट पड़ीं, जिससे वह भी बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद ADM (राजस्व) अंकुर श्रीवास्तव ग्रामीणों के साथ कंबल ओढ़कर उन्हें ढूंढ़ते हुए पहुंचे। देखा तो CDO कमलाकांत पांडेय और गनर जमीन पर पड़े थे। CDO का मुंह मिट्टी में धंसा था। उन्हें कंबल ओढ़ाकर तुरंत चारपाई पर लादा, फिर एक किमी पैदल चलकर जंगल से बाहर निकाला। फिर उन्हें ट्रैक्टर से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हमले में नोडल अधिकारी (रेशम), ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉक्टरों ने राजेश श्रीवास्तव के चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। उनके कान से 4 मधुमक्खियां भी निकाली गई हैं। उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खियां इत्र की खुशबू की वजह से आकर्षित होकर आ गई होंगी। 25 मई को ललितपुर के देवगढ़ जंगल में अधिकारी पर्यटन और जल जीवन मिशन के लिए सर्वे करने पहुंचे थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया था। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़ें जंगल में क्या हुआ… 25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्र में निरीक्षण करने गए थे। नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए थे। घटना में सीडीओ कमलाकांत पांडेय भागते समय गिर पड़े। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्होंने खोजने के लिए फोन लगाया गया। लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। वह करीब एक घंटे तक पड़े रहे। ग्रामीणों ने उन्हें खोजा और किसी तरह से करीब एक किलोमीटर दूर तक लेकर आए। इसके बाद कुछ दूरी तक चारपाई पर लेटाकर ले जाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर सड़क तक लेकर आए। सड़क तक पहुंचे के बाद एम्बुलेंस से ललितपुर मेडिकल कालेज तक लाया गया। सीडीओ कमलाकांत पांडे को मधुमक्खियों से बचाने के लिए उनका गनर चंद्रपाल सिंह उनसे लिपट गया। लेकिन मधुमक्खियों ने चंद्रभान पर अटैक किया। जिससे गनर चन्द्रपाल भी घायल हो गया। पहले देखिए 3 तस्वीरें कंबल ओढ़कर मौके पर पहुंचे गांववाले
अफसरों की चीख-पुकार सुनकर गांववाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए वो लोग कंबल ओढ़कर आए। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। ADM राजेश श्रीवास्तव की हालत को देखते हुए एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती ADM सहित अन्य लोगों का हाल-चाल जाना। इस हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, नायाब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश, लेखपाल शशांक और पुलिसकर्मी समेत करीब 7 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। हमला होते ही इधर-उधर भागने लगे लोग
मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद सभी लोग उधर-इधर भागने लगे। कोई पेड़ के पीछे छिप गया तो कोई मुंह पर हाथ रखकर भागने लगा। ADM राजेश श्रीवास्तव को साथ आए गनर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। किसी तरह से ADM को मौके से हटाया गया। लेकिन सीडीओ वहीं जमीन पर गिर गए। उन्होंने अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया। करीब आधे घंटे तक वो वहीं पर पड़े रहे। बाद में ग्रामीण उन्हें बचाकर ले गए। जिलाधिकारी बोले- ADM को इलाज के लिए झांसी भेजा गया है
25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस पास के क्षेत्र में निरीक्षण के लिए गए थे। ग्राम देवगढ़ में नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूरी पर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह भी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल लाया गया। मुख्य विकास अधिकारी और अन्य की स्थिति सामान्य हो गई है। लेकिन ADM को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। जानिए क्यों ललितपुर गए थे अफसर
ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को तलाशने के लिए रविवार को नोडल अधिकारी रेशम जायजा लेने ललितपुर पहुंचे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी (CDO) केके पांडे, अपर जिलाधिकारी (ADM) नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र भी थे। पहले सभी दशावतार मंदिर के भग्नावशेष गए। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। जैसे ही अफसर बौद्ध गुफा के पास पहुंचे, अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ तो वहीं जमीन पर लेट गए। कुछ लोगों ने किसी तरह से गाड़ियों में छिपकर जान बचाई। नोडल अधिकारी रेशम, COD और ADM ज्यादा दौड़ नहीं पाए। इसके चलते उन पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। अर्दली और गनर उनको बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बचा नहीं पाए। मधुमक्खियों के हमले की जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी को हुई, तो वे लोग तुरंत गांववालों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में घायल अफसरों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी , एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ अर्दली और गनर शामिल हैं। ———————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- ADM के कान से निकलीं 4 मधुमक्खियां:500 डंक निकाले गए, वन विभाग बोला- इत्र की वजह से ललितपुर में हमला किया ललितपुर में मधुमक्खियों के हमले में घायल ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। कान से 4 मधुमक्खियां भी निकली हैं। एडीएम का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…