IPL 2026 से पहले LSG ने बदली जर्सी:LOGO के बाद नई जर्सी हुई लॉन्च, चेयरमैन रहे मौजूद

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को अपनी नई आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया है. कप्तान ऋषभ पंत समेत सारे खिलाड़ी इस बार नीले की जगह लाल रंग की जर्सी में नजर आएंगे। इससे पहले टीम ने लोगो में भी बदलाव किया था।
इस अवसर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक एवं आरपीएसजी समूह के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि प्रशंसक एलएसजी की चार साल की यात्रा के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने टीम और उसकी पहचान के साथ एक गहरा भावनात्मक संबंध बनाया है। यह नई जर्सी उसी जुड़ाव को एक जीवंत और पहने जाने योग्य रूप देती है। हर रंग की हैं अपनी खूबी उन्होंने कहा कि लाल रंग हमारे प्रतिस्पर्धा करने के जुनून और तेजी को दर्शाता है, नीला रंग उस शुरुआत को सम्मान देता है, जहां से यह यात्रा शुरू हुई और सुनहरा रंग भविष्य के विश्वास को व्यक्त करता है. मैदान में यह जर्सी हमारी पहचान बन जाती है, जो संस्कृति, उद्देश्य और प्रतिस्पर्धी भावना को हर मैच में साथ लेकर चलती है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के प्रवक्ता ने बताया कि नया डिजाइन लखनऊ और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।
LSG ने जारी किया था लोगो लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बीते मंगलवार को अपना नया लोगो जारी किया था। नये लोगो में गरुड़, ताज (क्राउन) और हाथी को एक साथ लिया गया है। आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा था कि यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक करने वाला है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को अपने दिल में जगह दी। गरुड़ हमारी ऊंचाइयों की उड़ान दर्शाता है। ताज आपके द्वारा हमें दिया गया गर्व है और हाथी इस क्षेत्र की ताकत और वफादारी का प्रतीक है।