KGMU नर्सिंग अफसर बोली-मैं सुसाइड करने वाली थी:पहली बार उसका चेहरा देखकर सन्न रह गई, कानपुर के फर्जी जज ने 42 लाख ठगे

‘शातिर विष्णु शंकर गुप्ता ने मेरे पापा से नंबर लेकर मुझे फोन किया। कहा कि मैं सिविल जज हूं पहले आजमगढ़ में पोस्टेड था। अब सीतापुर में हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं। जिस पर मैं चौंक गई, मैंने उससे कहा कि तुम तो जज हो, तुम्हें तो किसी ऑफिसर से शादी करनी चाहिए, मुझसे क्यों करना चाहते हो? जिस पर शातिर ने कहा कि यह मेरी मर्जी है। मैट्रिमोनियल साइट पर उसने आजमगढ़ में पोस्टेड जज की फोटो भी लगाई थी, जिसे देख मैं प्रभावित हो गई थी। जब मैंने उसे पहली बार देखा तो शॉक रह गई, वह अपनी फोटो से बिल्कुल इतर था, कुछ देर के लिए मुझे कुछ समझ ही नहीं आया।’ ये कहना है लखनऊ KGMU की नर्सिंग ऑफिसर का। जिसे कानपुर के युवक ने जज बनाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद ठगी की। हालांकि पुलिस ने उसे 15 सिंतबर को पकड़ लिया। नर्सिंग ऑफिसर ने दैनिक भास्कर एप टीम से बातचीत की। अपना दर्द बयां किया। बताया कि कैसे उनको युवक ने ठगा? किस तरह उससे फोन पर बात करता था? कैसे उसे अपने जाल में फंसाया? पढ़िए पूरी बातचीत अब जानिए पूरा मामला
लखनऊ की रहने वाली युवती KGMU में नर्सिंग ऑफिसर है। नर्सिंग ऑफिसर ने बताया था कि पिता ने उनकी शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर फरवरी 2025 में विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर एक युवक ने मेरे पिता से संपर्क कर खुद को आजमगढ़ में तैनात जज वाराणसी निवासी अंशुमान विक्रम सिंह बताया था। उसने बताया कि वह वर्तमान में आजमगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में कार्यरत है। जज होने के कारण नर्सिंग ऑफिसर ने उसका बायोडाटा देखा और शादी के लिए हामी भर दी थी। मैंने अपनी पूरी जमा पूंजी गवां दी थी
नर्सिंग ऑफिसर ने बताया, उसे देखते ही मेरा पूरा मूड खराब हो गया था। मैं सोच ही नहीं पा रही थी कि इस इंसान को मैने पंसद किया है। इस दौरान मैं कुछ समझ पाती कि इससे पहले वह मुझे कार में बिठा कर सिविल लाइंस स्थित रेव-थ्री मॉल मूवी दिखाने ले गया। मैंने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी गवां दी थी। मेरे सिर पर 45 लाख का कर्ज हो गया था। मैं इतनी परेशान हो चुकी थी, कि मैंने सोच लिया था कि दो-तीन दिन में सुसाइड कर लूंगी। तीन बैंकों से कराया था मेरा लोन
नर्सिंग अफसर ने बताया, बातचीत के दौरान विष्णु ने लग्जरी कार की डिमांड की। मैने कहा कि आप तो जज हो, जज तो कुछ भी ले सकते हैं। जिस पर वह बोला कि ले तो सकता हूं, लेकिन मेरे ऊपर जांच बैठ सकती हैं। विष्णु ने मुझे झांसे में लेकर कहा कि एक करोड़ की कार है, कुछ तुम दे दो, बाकी पैसों का मैं इंतजाम करता हूं, इसके बाद विष्णु ने तीन बैंकों से मेरा लोन करा दिया। इसके बाद अपने पापा की तबीयत खराब होने की बात बता कर बंगलौर जाने की बात कही, अगले हफ्ते ऑपरेशन होगा। चुन्नीगंज में पहली बार उसे देखा था
नर्सिंग अफसर ने बताया, विष्णु ने कानपुर में मिलने की बात कही। जिस पर पीड़िता ने कहा कि लखनऊ से जाओगे तो मुझे भी साथ लेकर चलो। जिस पर उसने वाराणसी से कानपुर आने की बात कही। झकरकटी बस स्टैंड पर मैं पैसे लेकर पहुंची, जिसके बाद विष्णु ने मुझे चुन्नीगंज बस स्टैंड में बुलाया। जहां विष्णु लग्जरी कार में सूट–बूट में बैठा था। उसने मुझे कार में बैठाया, इसके बाद चेहरे से मास्क हटाया तो मैं दंग रह गई, जो फोटो मैने मैट्रिमोनियल साइट पर देखी थी, विष्णु उससे बिल्कुल ही अलग था। बुलेट शोरूम में बुलाकर मोबाइल स्विच ऑफ किया नर्सिंग अफसर ने बताया, विष्णु ने जिसकी फोटो मैट्रिमोनियल साइट पर लगाई थी, वह वास्तविक रूप से जज है। लेकिन, विष्णु को देखते ही मेरा दिमाग खराब हो गया। फिर विष्णु मुझे रेव-थ्री मॉल ले गया, जहां उसने सड़क किनारे कार खड़ी करवाई और इसके बाद पैदल हम लोग रेव-थ्री मूवी देखने पहुंचे। मूवी देखने के दौरान मुझे उलझन होने लगी। जिस पर मैं 20 मिनट में बाहर निकल आई। इसके बाद विष्णु कार लाने की बात कह मुझे छोड़ कर चला गया, मैंने कई बार फोन किया तो बुलेट शोरूम के पास बुलाया और फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। मैं रात भर कानपुर सेंट्रल पर रुकी थी
नर्सिंग अफसर ने बताया, मैं रात भर कानपुर सेंट्रल पर रुकी, वहां से सुबह घर गई। मैं कुछ दिनों तक तो शॉक्ड रहीं कि ये क्या हो गया मेरे साथ। मेरी सेविंग 15 लाख शातिर ले गया, इसके साथ ही 45 लाख का मेरे ऊपर कर्ज हो गया। मैं सोच रही थी कि कहा से यह लोन चुकाऊंगी। मैं घर पहुंच कर सिर्फ रो ही रही थी। मेरे घर के नीचे एक भैया रहते है, जो पुलिस में हैं, मैंने उनकी वाइफ को फोन कर बताया कि भैया मेरे घर आए, जिसके बाद मैंने पूरी जानकारी दी। ——————— ये खबर भी पढें:- कानपुर में फर्जी जज ने पुलिस पर कुत्ते छोड़े : 3 घंटे की पूछताछ में चुप रहे जज बनकर लखनऊ KGMU की नर्सिंग ऑफिसर को शादी का झांसा देने वाले ठग को कानपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस की टीम जब आरोपी के नवाबगंज स्थित घर पहुंची तो आरोपी ने 2 कुत्तों को छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर