KGMU के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला रेजिडेंट ने सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर ने KGMU प्रशासन को लिखित शिकायत की है। वहीं घटना के तुरंत बाद क्वीनमेरी की पांच सीनियर डॉक्टरों को सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर KGMU प्रशासन ने विशाखा कमेटी के सुपुर्द मामला कर दिया है। विशाखा कमेटी ने बैठक कर दोनों का पक्ष समझा। अपनी सिफारिश कुलसचिव को भेज दी है। 17 सितंबर की हैं घटना क्वीनमेरी में कश्मीर निवासी द्वितीय वर्ष (जूनियर रेजिडेंट) की छात्रा है। वह सिड्यूल ट्रॉयब (STकम्युनिटी) से ताल्लुक रखती है। क्वीनमेरी में गंभीर मरीजों के लिए ICU का संचालन हो रहा है। ICU का प्रमुख पुरुष डॉक्टर को बनाया गया है। घटना 17 सितंबर की है। आरोप हैं कि रेजिडेंट डॉक्टर ने एचडीयू से मरीज को ICU में शिफ्ट कराया। उसकी जानकारी ICU के अधिकारियों को देने गई। पुरुष डॉक्टर के चैम्बर में मरीज से जुड़ी जानकारी दे रही थी। आरोप हैं कि पुरुष डॉक्टर ने रेजिडेंट का हाथ छूकर कहां मुझे तुम अच्छी लगती हो। इससे पहले भी फोन पर भी सीनियर डॉक्टर ने रजिडेंट से संपर्क किया था। पीड़िता ने पांच डॉक्टरों को सुनाई आपबीती घटना से रेजिडेंट डॉक्टर घबरा गई। उसने आपबीत विभाग की चार सीनियर फैकल्टी (डॉक्टरों) को सुनाई। उसके बाद रेजिडेंट इंचार्ज को भी पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई आरोपी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने 19 सितंबर को क्वीनमेरी प्रशासन को पांच पेज की लिखित शिकायत की है। सात दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मामला जस का तस पड़ा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई KGMU के प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत की जांच विशाखा कमेटी कर रही है। दोनों के पक्ष को सुना गया है। कमेटी ने अपनी सिफारिशें कुलसचिव के समक्ष भेज दी है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।