MBA छात्र की हत्या करने वाले स्टूडेंट की भी मौत:पुलिस अफसर पिता के पिस्टल से हॉस्टल में किया वारदात, ग्रेटर नोएडा की घटना

ग्रेटर नोएडा में एमबीए छात्र को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी छात्र की बुधवार को मौैत हो गई। आरोपी छात्र भी मैनेजमेंट का स्टूडेंट था और साथ ही हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। दोनों हॉस्टल के कमरे में खून से लथपथ मिले थे। यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लोडेड पिस्टल मौके से बरामद किया है। यह घटना नॉलेज पार्क एरिया के बीटेक इंस्टीट्यूट की है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि वह मामले की अभी छानबीन कर रही है। अब पढ़िए पूरा मामला
आगरा के भगवान टॉकीज के पास रहने वाला देवांश चौहान (23), ग्रेटर नोएडा के बीटेक इंस्टीट्यूट से PGDM की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज हॉस्टल में ही रहता था। हॉस्टल में उसके साथ रहने वाला रूममेट, दीपक कुमार (22) MBA की पढ़ाई कर रहा था। दीपक, आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी का रहने वाला था। हॉस्टल के छात्र बताते हैं कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हॉस्टल के साथी स्टूडेंट्स ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे देवांश आगरा से लौटा था। करीब 11.30 बजे हॉस्टल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गार्ड ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह दौड़े पहुंचे। वार्डेन पहुंचे। कमरा अंदर से लॉक था। किसी तरह कमरे को खोला गया। दरवाजा खुलने पर देखा कि अंदर दो युवक खून से लथपथ पड़े थे। दीपक कुमार और देवांश दोनों को गोली लगी थी। दीपक की मौत हो चुकी थी जबकि देवांश की सांसें चल रही थी। इलाज के दौरान देवांश की मौत हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देवांश को अस्पताल पहुंचवाया। बुधवार को इलाज के दौरान देवांश की मौत हो गई। दोनों परिवारों को इस हत्याकांड की सूचना दे दी गई है। दीपक को गोली मार क्यों की खुदकुशी, कुछ भी सामने नहीं आया हॉस्टल में देवांश ने जिस पिस्टल से अपने साथी दीपक की हत्या की, वह लाइसेंसी है। इस पिस्टल में कुल 6 गोलियां थीं, जिनमें से दो चली थी जबकि चार गोलियां भरी हुई थीं।
पिस्टल का लाइसेंस उसके पिता सुरेंद्र सिंह के नाम पर है। सुरेंद्र सिंह, रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं।
बताया जा रहा है कि देवांश अपने घर पिस्टल लेने ही गया था। वारदात के एक दिन बाद भी हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। देवांश ने अपने रूममेट दीपक को गोली क्यों मारी, यह सवाल अभी भी अनसाल्व्ड है। न परिवार के लोग कुछ बोल रहे हैं न ही दोस्त ही अभी कुछ बता पा रहे। सब यही कह रहे कि दोनों में अच्छी दोस्ती थी। उधर, पुलिस ने कमरा को सील कर दिया है। पुलिस ने दोनों छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस, लव अफेयर से लेकर कई एंगल की जांच कर रही है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया- प्रथम दृष्टया दोनों छात्र बहुत अच्छे दोस्त थे, किसी कारण इन दिव्यांश ने दीपक को रिवाल्वर से सिर में गोली मार दी है व खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घायल देवांश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी मौत हो गई। दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। ————— ये खबर भी पढ़ें… महिला ने 3 बच्चों को मार, अपनी जान दे दी:बागपत में महिला चाहती थी शहर में रहना, राजी नहीं हुआ पति तो खत्म किया परिवार बागपत में 3 बच्चों की हत्या करने के बाद एक महिला ने अपनी जान दे दी। मंगलवार देर रात महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों का चुनरी से गला घोटा, फिर खुद फंदे से लटक गई। उस वक्त पति घर के बाहर सो रहा था। मामला टीकरी के भोजपुरी पट्टी का है। पढ़ें पूरी खबर…