PCS की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड:आगरा में पड़ोसी युवती ब्लैकमेल कर रही थी; मुकदमा वापसे लेने को 3 लाख मांगे

आगरा में PCS मेन की तैयारी कर रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक सुसाइड करने के कुछ देर पहले ही शादी समारोह से लौट कर आया था। इसके थोड़ी देर बाद कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी युवती और उसके परिजन बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इसमें समझाते के युवती ने 4 लाख रुपए वसूले। पुलिस के फाइनल रिपोर्ट लगाने पर भी कोर्ट में बयान देने के लिए 3 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इससे बेटा परेशान था। डिप्रेशन में आकर जान दे दी। परिजनों ने आज थाना सदर में पड़ोस में रहने वाली युवती सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना थाना सदर के महादेव नगर की है। अब पढ़िए पूरा मामला
महादेव नगर में रहने वाला सागर सिंह(24) पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सागर के पिता मनोज सिंह जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। सागर सिंह बीसीए कर चुका था। कजिन भाई आकाश ने बताया कि सागर ने 2024 में पीसीएस प्री एग्जाम पास कर लिया था। लेकिन मेन एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया था। इस बार भी प्री एग्जाम पास कर लिया था। मेन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। 15 दिन दिल्ली में रहकर तैयारी करके शनिवार को ही घर लौटा था। रविवार को उनके रिश्तेदार के घर में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सागर पूरे परिवार के साथ फतेहाबाद स्थित एक मैरिज होम गया था। वहां से रात लगभग 10 बजे अकेला ही घर लौट आया। आधे घंटे बाद परिजन घर पहुंचे तो सागर कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी की चीख निकल गई। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता मनोज सिंह ने कहा- बेटे की हत्या कर फंदे पर लटकाया है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। परिजनों ने इस कारण शव भी नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर वो केस दर्ज होने पर ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की मांग पर अड़ गए। रात तकरीबन 3 बजे तक वो तैयार नहीं हुए। युवती ने लिखवाया था झूठा मुकदमा
पिता ने पुलिस को बताया- घर के पास रहने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा सागर के खिलाफ लिखवाया था। इसमें मुझे और मेरी पत्नी को भी शामिल किया था। समझौते के नाम पर लड़की का परिवार 4 लाख रुपये मांग रहा था। जो हम लोगों ने दिए थे। समझौता होने के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। कोर्ट में युवती और उसके परिजनों को बयान के लिए बुलाया जा रहा था। युवती के परिजन एफआर को स्वीकार करने के लिए 3 लाख रुपए और मांग रहे थे। वह लगातार घर छोड़कर जाने के लिए धमका भी रहे थे। इससे ही सागर डिप्रेशन में था। सागर के सुसाइड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर परिजन पहले केस दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। परिजनों का कहना था कि पहले मुकदमा हो, फिर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जाने देंगे। चार घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। युवती सहित 4 लोगों पर केस दर्ज
एसीपी सदर इमरान अहमद के कहने पर परिजनों ने घर के पास रहने वाली युवती, उसके पिता, मां और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। इसमें युवती सहित 4 लोग नामजद किए गए हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…