PM मोदी को शुभांशु शुक्ला ने दिया खास तोहफा:अंतरिक्ष यात्रा की तस्वीरें दिखाई; VIDEO में देखिए मुलाकात की पूरी कहानी

लखनऊ के रहने वाले एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट चली। मुलाकात में शुभांशु शुक्‍ला ने हाथ में टैबलेट लेकर पीएम मोदी को अंतरिक्ष की तस्वीरें दिखाई। पीएम मोदी बड़े ध्यान से स्क्रीन को देखते रहे और कई बार मुस्कुराते हुए र‍िएक्‍शन भी द‍िया। शुभांशु ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया। VIDEO में आप भी देखें वो खास पल…