PM मोदी ने बाहुबली बृजभूषण सिंह का हाल पूछा:भाजपा सांसद करण भूषण के बेटे से कहा- अपने बाबा को मेरा प्रणाम कहना

भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करण भूषण के साथ उनकी बेटी कामाक्षी सिंह और बेटा अमर्थ भूषण सिंह भी साथ रहे। कामाक्षी और अमर्थ ने पीएम मोदी को हनुमान जी का एक छोटा गदा भेंट किया। उस वक्त पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए। पीएम ने अमर्थ से गदा के बारे में जानकारी ली। अमर्थ ने कहा- ये हनुमान जी का गदा है। इसे हनुमान जी सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। मेरे बाबा (बृजभूषण शरण सिंह) के गले में भी हनुमान जी का गदा है। पीएम ने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनसे लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। दोनों को आगे की पढ़ाई को लेकर कई टिप्स दिए। अंत में बच्चों से कहा- अपने बाबा को मेरा प्रणाम बोलना। करण भूषण अपने पिता बृजभूषण की परंपरागत सीट कैसरगंज से सांसद हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बृजभूषण को टिकट न देकर करण भूषण को कैसरगंज सीट पर उतारा था। पीएम मोदी से मुलाकात की 3 फोटो देखिए… पिछले महीने पिता ने सीएम योगी से की थी मुलाकात
पिछले महीने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात की थी। इसके बाद सांसद करण भूषण सिंह और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। इसके बाद चर्चा उठी कि प्रतीक भूषण सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। इस मसले पर बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट कहा था कि इस प्रकार के फैसले मुख्यमंत्री और पार्टी के निर्णय के तहत होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंत्री पद के लिए चुनाव या नियुक्ति पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की प्राथमिकताओं के अनुसार तय होती है, न कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत इच्छा या केवल जनता की पसंद के आधार पर। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… फिरोजाबाद में 12वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका फिरोजाबाद में 12 वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह छात्रा का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह माना जा रहा है। मामला जसराना क्षेत्र के नगला जाट गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…