SP-CO पर कार्बाइन से बरसाईं गोलियां, एनकाउंटर में मारा गया:यूपी में अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट बचे; 50 हजार का इनामी था अमजद

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया है। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कार्बाइन और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ गजेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष अत्री बाल-बाल बच गए। उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली घुस गई। दरोगा संदीप चौधरी और सिपाही अशफाक के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान अजमद को गोली लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस उसे उठाकर गाड़ी तक ले गई, फिर बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई। 40 साल का बदमाश अजमद, मुजफ्फरनगर के ही शाहपुर का रहने वाला था। उस पर कुल 40 केस दर्ज थे। उसने हाल ही में बुढ़ाना थाने में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसी मामले में उसकी तलाश कर रही थी।
गोली खत्म होने पर फायरिंग करता रहा बदमाश शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ 20–25 मिनट तक चली। बदमाश ने पुलिसवालों पर तब तक फायरिंग की, जब तक उसकी पिस्टल और कार्बाइन की गोलियां खत्म नहीं हो गईं। बदमाश की गोलियां वाहनों पर भी लगीं। गोलियों से कांच टूट गए। पुलिस कर्मियों ने वाहन की आड़ लेकर अपनी जान बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…