SSP को कीचड़ में पटका, DSP ने ‘एनिमल डांस’ किया:कमिश्नर बग्घी लेकर निकले; VIDEO में देखिए यूपी पुलिस की होली

यूपी पुलिस ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। अफसरों से लेकर सिपाही तक रंगे नजर आए। बरेली SSP अनुराग आर्य विग लगाकर भांगड़ा करते दिखे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया। झांसी में पुलिसकर्मियों ने SSP को उठाकर डांस किया और बाद में उन्हें कीचड़ में पटक दिया। लखनऊ कमिश्नर राजा बनकर बग्घी पर निकले। VIDEO में देखिए पुलिसिया होली के रंग…