उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रवक्ता संवर्ग के 18 विषयों के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू होगी। प्रदेश के 17 जनपदों में 319 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,64,605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 9 और 10 मई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं वाराणसी जनपद में आयोजित होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा- सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों को AI युक्त CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिन्हें सीधे प्रयागराज स्थित ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम’ से जोड़ा गया है। आयोग ने AI की मदद से उन अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। तत्काल OMR स्कैनिंग आयोग पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ मंडल के 10 केंद्रों पर परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में OMR शीट की स्कैनिंग करेगा। इस सुरक्षित डेटा का मिलान भविष्य में मूल OMR शीट से किया जा सकेगा। सफल होने पर इसे आगामी सभी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे और दूसरी ढाई बजे से अभ्यर्थियों के लिए निर्देश