अयोध्या में महिलाओं का न्यूड VIDEO बनाया:गेस्ट हाउस में नहाते समय युवक ने खींची तस्वीरें; महिला यात्री ने पकड़ा, 10 से अधिक वीडियो मिले

अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालु के न्यूड वीडियो बनाने वाला युवक अरेस्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालु ने वीडियो बनाते हुए पकड़ा। इसके बाद राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में युवक के मोबाइल से 10 वीडियो मिले हैं, जो अलग-अलग यात्रियों के हैं। आरोपी सौरभ बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। वह राम जन्म भूमि गेट नंबर 2 के सामने राजा गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है। महिला श्रद्धालु बोली-सुबह नहाते समय युवक बना रहा था वीडियो
महिला श्रद्धालु ने बताया- हम 5 लोग वाराणसी से राम मंदिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को अयोध्या आए थे। शाम होने की वजह से राम मंदिर के पास ही राजा गेस्ट हाउस में 2 कमरा लिया था। यहां रिसेप्शन पर बैठे युवक ने एक कमरे का 500 रुपए चार्ज किया था। मैं सुबह करीब 6 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई। बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। मैं आराम से नहा रही थी। तभी देखा ऊपर तो कुछ परछाई से दिखाई दी। फिर मैंने देखा कोई युवक मोबाइल से मेरा वीडियो बना रहा है। इसके बाद मैं चिल्लाई। तुरंत मैंने कपड़े पहने और बाहर की ओर भागी। इसके बाद गेस्ट हाउस में रूके यात्री भी दौड़े। वहां वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया। फिर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में 10 और वीडियो मिले हैं। जो अलग- अलग यात्रियों के है। राम जन्मभूमि एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला ने बताया- भी तहरीर नहीं मिली है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। टीन सेट में चल रहा था गेस्ट हाउस
राजा गेस्ट हाउस टीन सेट में संचालित हो रहा है। यहां गेस्ट हाउस के कमरों को प्लाई बोर्ड से बांटकर कमरे बनाए गए थे। गेस्ट हाउस में CCTV कैमरे भी नहीं लगे थे। गेस्ट हाऊस के संचालक ने बताया- रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव, अब आगे क्या, बच्चा किसका, किसके साथ रहेगा; प्रेग्नेंसी के बाद क्या हैं अधिकार मेरठ में पति सौरभ के टुकड़े करके ड्रम में सीमेंट से जमाने की आरोपी मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कानून के जानकारों का कहना है कि अगर मुस्कान प्रेग्नेंट है, तो उसे प्रेग्नेंट महिला कैदियों को मिलने वाले सारे लाभ मिलेंगे। लेकिन जहां तक जमानत की बात है, उसके लिए आसान नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर