अलीगढ़ में हुआ प्लेन क्रैश:ट्रेनिंग के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया, कर्मचारियों ने पायलट को बचाया

अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट में रविवार दोपहर को पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के अंदर सिर्फ ट्रेनी पायलट मौजूद था, जो प्लेन को चला रहा था। ऐसे में जब प्लेन क्रैश की सूचना अधिकारियों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए ट्रेनिंग कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ट्रेनी पायलट को बाहर निकाला। राहत इस बात की रही की ट्रेनी पायलट को किसी तरह की चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने पर प्रशासन भी एक्टिव हो गया और इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। ये खबर अभी अपडेट हो रही है. ..