कानपुर में हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिली नर्स की लाश:सीट पर पड़े थे इंजेक्शन और नशे की दवाएं, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

कानपुर में हॉस्पिटल के बाथरूम में नर्स की लाश मिली। काफी समय तक जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला, तो साथ के लोगों ने खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स न आने पर अस्पताल के मालिक को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो टॉयलेट की सीट पर नर्स की लाश पड़ी थी। वो बेहोश की हालत में थी। डॉक्टरों ने उसकी नस चेक, तो पता चला कि उसकी मौत हो गई चुकी है। लाश के पास कुछ इंजेक्शन और नशे की दवा मिली है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। उन्होंने मौके की एरिया को सील कर दिया। वहां से साक्ष्य एकत्र किए। अस्पताल के मालिक से सारी CCTV फुटेज मांगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि नर्स ने सुसाइड किया है। ये मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र के लोटस हॉस्पिटल का है। बिहार की रहने वाली है लड़की
मूल रूप से बिहार की रहने वाली चांदनी (22) पुत्री बिसमिल्लाह कानपुर के लोटस हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। चांदनी जब 5 साल की थी, तभी वह आवास विकास कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता और उनके पति अशोक गुप्ता के पास आकर रहने लगी थी। लक्ष्मी भी उसी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। लक्ष्मी ने चांदनी को पालापोषा और उसे नर्स की पढ़ाई पढ़ाने के बाद अपने साथ हॉस्पिटल में लगा लिया। सुबह शिफ्ट बदलते समय लोगों को पता चला
रोज की तरह आज सुबह भी जब शिफ्ट चेंज हो रही थी, तो सभी लोग चांदनी को ढूंढने लगे, तभी किसी ने बाथरूम का गेट खटखटाया तो अंदर से बंद था। काफी देर तक जब कोई आवाज नहीं आई तो स्टाफ ने फिर डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। नजीराबाद इंस्पेक्टर राज केसर सिंह ने बताया कि लक्ष्मी के पास चांदनी कब से है, कैसे वो यहां आई, इसके माता पिता बिहार में कहा रहते है। इन सभी चीजों का पता लगाया जा रहा है। चांदनी ने खुदकुशी क्यों कि इसकी भी जानकारी की जा रही हैं। फिलहाल लक्ष्मी और उसके पति अशोक से पूछताछ की जाएगी, ताकि कुछ पता चल सकेगा। ———————- ये खबर भी पढ़िए- कृष्ण भक्ति ऐसी कि कोई झूमा, कोई रोने लगा, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में दिखे कई रंग क्या देसी, क्या विदेशी… जन्माष्टमी का रंग सब पर दिखा। मथुरा-वृंदावन में 40 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देखने पहुंच गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ ही वृंदावन के बांके बिहारी और प्रेम-इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सड़कों से लेकर गलियों तक में जाम लग गया। इन सबके बीच मध्य प्रदेश से आए 50 कलाकारों ने तो श्री कृष्ण जन्मभूमि के गर्भग्रह में डमरू और मृदंग ऐसा बजाया कि सब झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्यता को देखिए VIDEO…