यूपी में मानसून 3-4 दिनों में गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते एंट्री कर सकता है। मंगलवार को नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, ललितपुर और बागपत में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी यूपी में तेज धूप है। भीषण गर्मी और उमस हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 26-27 जून तक पूरे यूपी में पहुंचने के आसार हैं। आमतौर पर 20 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर लेता है। लेकिन, इस बार यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 15 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। मंगलवार को 16 शहरों में बारिश और 38 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो प्रयागराज (43.3°C) देश में सबसे गर्म शहर रहा। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ उखड़कर कार पर गिर गया। सड़क पर यूनिपोल गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- यूपी में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए पूर्वी यूपी में लू के हालात बने हुए हैं। अगले एक हफ्ते तक तापमान बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य भारत से आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में भी मौसम की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यूपी में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सुस्त पड़े मानसून का इंतजार अब जल्द समाप्त हो सकता है। अनुमान है कि 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा, जबकि 29 जून से राज्य के कई हिस्सों में व्यापक और अच्छी मानसूनी वर्षा शुरू होने की संभावना है।