गाजियाबाद में बुधवार को पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी आए। तो कमरे में फर्श पर खून फैला मिला। पुलिस को बुलाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था-‘कैंसर डिटेक्ट हुआ है जिसके इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा है। इसीलिए अपनी जान दे रहा है। पत्नी के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, इसीलिए उस को भी मार रहा हूं।’ ये मामला थाना नंदग्राम क्षेत्र का है। रियर एस्टेट का कारोबार करते थे
कुलदीप त्यागी रियल एस्टेट का कारोबार था। कुलदीप के पिता दरोगा थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। घर में उनकी पत्नी अंशु त्यागी और दो बच्चे हैं। दोपहर को कुलदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी। जान देने से पहले कुलदीप ने आधे पेज का सुसाइड नोट लिखा था। घटना के वक्त उनके पिता घर पर नीचे के कमरे में थे। मोहल्ले वालों के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे, तो दोनों की लाश मिली। ACP बोलीं-घर वालों से पूछताछ जारी
ACP पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची है। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी को मारा है, फिर अपनी जान दी है। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है। खबर अपडेट हो रही है… ——— यह जरूरी खबर भी पढ़िए लखनऊ में कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी:अमेठी में पुलिस से हाथापाई, वाराणसी में ADM से नोकझोंक; अखिलेश बोले-ED को खत्म कर देना चाहिए नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुस गए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़िए