यूपी में पुलिसवालों को महिलाओं ने पीटा, वर्दी फाड़ी:हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने छुड़ाया, जान बचाकर भागे दरोगा-सिपाही

मुजफ्फरनगर में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उसके घर वालों ने हमला कर दिया। दरोगा-सिपाही को महिलाओं ने घेर लिया। कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। पुलिसवालों की वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट नोच ली। हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया के घर वालों ने उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिसवाले जैसे आरोपी के पीछे भागे। उसके घरवाले दरोगा-सिपाही को पीटने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में घायल दरोगा रूपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में फोर्स तैनात है। फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके घरवालों की तलाश की जा रही है। घटना शाम 7 बजे की सिखेड़ा इलाके की है। पुलिस वालों के पकड़ने पर भागने लगा हिस्ट्रीशीटर दरोगा रूपेश कुमार ने बताया- वह शनिवार शाम को कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर सिखेड़ा गांव पहुंचे। यहां के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही साहिल को हिरासत में लिया। वह खुद को छुड़ाकर भागने लगा। घर की महिलाएं और पुरुष पुलिसकर्मियों से उलझ गए। उन्हें घेर लिया। साहिल की मां आयशा, पत्नी जाने जहां, बहनें सना, सानिया, सैफी और शोहा, भाई जैद और अन्य लोगों ने हमला कर दिया। सिपाही का कॉलर पकड़ा, वर्दी फाड़ी दरोगा रुपेश कुमार ने बताया- आरोपी के घर वालों ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। लात-घूसों से मारपीट करते हुए साहिल को पुलिस से छुड़ा लिया। पुलिस ने जब साहिल का पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने फिर उन्हें पकड़ लिया। दोबारा मारपीट में दरोगा और सिपाही की वर्दी भी फट गई। पुलिस टीम ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने पीछा भी किया। मारपीट और शोर-शराबे के दौरान गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए। भागने के दौरान कुछ लोगों के जूते-चप्पल मौके पर छूट गए। साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ मुजफ्फरनगर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 36-ए है। साहिल सिखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। घटना के बाद दरोगा रुपेश कुमार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दरोगा और कांस्टेबल कुलदीप का मेडिकल कराया गया। अब सिखेड़ा थाने की पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके घरवालों की तलाश में जुटी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा 1 करोड़ का नोटिस, बोलीं- खामोशी को कमजोरी न समझें कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें…