तनावपूर्ण माहौल के बीच कानपुर में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हल्के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। रावतपुर में बाल रूप में विराजमान रामलला भव्य तरीके से नगर भ्रमण पर निकले। शाम करीब 5 बजे रामलला मंदिर से कड़े सुरक्षा घेरे के बीच मुख्य शोभायात्रा निकली। 11 तस्वीरों में देखिये पूरी शोभायात्रा। पहले 3 तस्वीरें देखिये… लक्ष्मीबाई ने की यात्रा की अगुवाई
रामनवमी की शोभायात्रा में इस बार सबसे आगे घोड़े पर सवार होकर वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप के रूप में युवती ने पूरी यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान शिवाजी महाराज की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल रही। कड़े सुरक्षा घेरे में यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए संपन्न हुई। भगवा वस्त्र में युवतियों ने चलाई तलवार
शोभायात्रा के दौरान युवतियों ने भगवा वस्त्रों में जमकर ढोल की थाप थपथपाई। युवतियों की तलवारबाजी देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं ड्रोन से रामभक्तों पर फूलों की वर्षा भी की गई। मंदिर में पूरे दिन संतों का जमावड़ा लगा रहा। रामलला से निकलनी वाली मुख्य शोभायात्रा में आसपास से आने वाली ज्यादातर पुलिस के विरोध स्वरूप शोभायात्राएं शामिल नहीं हुईं। ढककर यात्रा में शामिल हुए डीजे
आसपास के क्षेत्रों से आने वाली शोभायात्राओं को लेकर पुलिस ने जमकर सख्ती दिखाई। लेकिन रामलला मंदिर से निकली मुख्य शोभायात्रा में जमकर डीजे बजा। यात्रा में शामिल हुए लाउडस्पीकर भगवा रंग में ढककर बजाये गए। हालांकि इसका आसपास के लोगों ने विरोध भी किया।