तांत्रिक ने कमरे में धुआं फैलाकर एक घंटे रेप किया:मथुरा में महिला ननद संग गई थी, शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं हुए थे

मथुरा में तांत्रिक ने एक महिला से रेप किया। महिला के कोई बच्चा नहीं हो रहा था। इसके चलते महिला अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास गई थी। वहां तांत्रिक ने कमरे में अगरबत्ती जलाकर धुआं कर दिया। इसके बाद महिला से एक घंटे तक रेप किया। फिर महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया, उसकी हत्या करवा देगा। महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना नौहझील में बटन वाली गली के पास की है। अब जानिए पूरा मामला… महिला बताती है- मैं थाना लोहामंडी आगरा की रहने वाली हूं। निकाह के 8 साल बाद भी मेरे संतान नहीं हुई। मुझे बताया गया कि नौहझील, मथुरा में बटन वाली गली, मस्जिद के पास रहने वाला तांत्रिक मुश्ताक अली तंत्र-मंत्र से इलाज करता है। इससे मेरे बच्चा हो सकता है। इस पर विश्वास कर करीब 1 महीने पहले मैं अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास गई। उसने कहा कि हर जुमे रात (गुरुवार) मुझे वहां आना होगा। दूसरी बार मैं अपने पति के साथ वहां गई। इस पर उसने मुझे कमरे में ले जाकर कहा कि मैंने तुम्हें मना किया था कि ननद के अलावा किसी और को साथ मत लाना। यह बात किसी को मत बताना। उसने मुझे चिराग जलवाने के लिए कहा और डराया। कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद किया
महिला ने बताया- 21 अगस्त को मैं अपनी ननद के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर से तांत्रिक के घर गई। करीब 3 बजे उसने मुझे अकेले कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने अगरबत्ती जलाई और धुआं कर दिया। इससे मेरी आवाज बंद हो गई। जान से मारने की धमकी दी
इसके बाद तांत्रिक मुश्ताक अली ने मेरे साथ रेप किया। मैंने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आवाज नहीं निकल पा रही थी। उसने मुझे करीब 1 घंटे कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो मेरी ननद और पति की हत्या करवा देगा। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर ननद के साथ अपने घर आगरा वापस आई और पति को सारी घटना बताई। डर की वजह से तत्काल थाने नहीं आई। अब साहस करके आज रिपोर्ट करने आई हूं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया- महिला ने शिकायत दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़ें… आगरा में गैस सिलेंडर लीक से घर में लगी आग:एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, पिता को बचाने के लिए लिपट गईं थी बच्चियां आगरा में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अग्निकांड में एक ही परिवार के 14 सदस्य झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर…