ब्राजीलियन ब्यूटी बोलीं- ताज से ब्यूटीफुल वर्ल्ड में कुछ नहीं:इसाबेला ने ताजमहल में कैटवॉक किया, हाथ जोड़कर नमस्ते बोला; कहा- अमेजिंग ताज

आगरा में ताजमहल देखने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2022 इसाबेला नोवास मेनिन पहुंची। ताज को देखकर उन्होंने कहा- इससे खूबसूरत मैंने आज तक कुछ नहीं देखा। इट्स अमेजिंग, ब्यूटीफुल। उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास के बारे में जानकारी की। ताजमहल में इसाबेला ने कैटवॉक की। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों से हाथ जोड़ते हुए नमस्ते बोला। उन्होंने फोटो खिंचवाईं, सेल्फी ली। इसाबेला लहंगा पहनकर पहुंची थीं। वह करीब एक घंटे तक ताज महल में रहीं। फिर यहां से जयपुर के लिए रवाना हो गईं। ताजमहल के इतिहास को जाना, शाहजहां-मुमताज की प्रेमकहानी सुनी
मंगलवार को ब्राजील की रहने वाली इसाबेला नोवास मेनिन अपनी गाइड मोनिका के साथ ताजमहल देखने पहुंची। उन्होंने अपनी गाइड से ताजमहल के इतिहास को जाना। साथ ही वास्तु, शाहजहां-मुमताज की प्रेमकहानी को भी सुना। इसाबेला ने पूछा कि ताजमहल को बनने में कितना समय लगा था, पत्थर कहां से और कैसे आए थे। इसका जवाब गाइड मोनिका ने उन्हें दिया। बताया- ताजमहल के पीछे इस समय यमुना में बहुत पानी है, जो ताजमहल की नींव के लिए काफी अच्छा है। इसाबेला बोलीं- मैं इंडिया टूर पर हूं, बेहद खूबसूरत जगह है
इसाबेला ने बताया कि मैं इंडिया टूर पर आई हूं। मैंने पूरी दुनिया घूमी है। मगर भारत की खूबसूरती मुझे लुभाती है। ताज महल जैसा कुछ भी मैंने आज तक नहीं देखा। ये वाकई अमेजिंग है, अद्भुत है। बहुत ब्यूटीफुल है ताज। इसाबेला गर्मी से परेशान दिखीं। धूप से परेशान इसाबेला बार-बार अपने चेहरे को हाथ से ढकती रही। ताजमहल के रॉयल गेट से लेकर मुख्य गुंबद तक हर एंगल में उन्होंने फोटो खिंचवाए। सेल्फी भी ली। वह हरे रंग का लहंगा और लाल दुपट्‌टे पहने थीं। इसाबेसा ने ज्वेलरी भी पहनी थी। अब इसाबेला को जानिए
इसाबेला नोवास मेनिन ब्राजील की एक मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। वह मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2022 की विजेता है। इसाबेला मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता जीतने वाली पहली ब्राजीलियाई महिला थीं। जिन्हें 25 अक्टूबर 2022 को इंडोनेशिया में आयोजित प्रतियोगिता के अंत में ताज पहनाया गया था। ………………………. ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में महिला पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर; हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली मारी, माफी मांगते हुए बोला- गलती हो गई गाजियाबाद में नवरात्रि के पहले दिन महिला पुलिस टीम ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। चर्चा है कि महिला पुलिस टीम का गाजियाबाद में यह पहला एनकाउंटर है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था। जब उसने भागते हुए गोली चलाई तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर