फतेहपुर में मकबरे पर चढ़ने वाले सपा नेता पप्पू चौहान को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया है। सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में लेटर जारी किया है। हालांकि लेटर में मकबरा बवाल में शामिल होने का जिक्र नहीं किया गया है। पप्पू चौहान को सपा से निकालने का कारण पार्टी विरोधी गतिविधियां बताया गया है। पार्टी के एक्शन के बाद पप्पू चौहान ने वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा, सपा में सिर्फ मुसलमानों की चलती है। इसलिए मैं खुद इस्तीफा दे रहा हूं। सपा की वजह से मेरी आस्था को ठेस पहुंची है। मैं अंतिम सांस तक सनातनी और हिंदू रहूंगा। सोमवार को बजरंगदल और हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों ने मकबरे पर धावा बोल दिया। भगवा झंडा फहराया। मकबरे में बनीं कई मजारों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने जिन 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है, उनमें पप्पू चौहान का नाम भी शामिल है। 160 अज्ञात पर भी FIR हुई है। पप्पू चौहान ने कहा- मैं हिंदू हूं और हिंदू की बात करूंगा
पप्पू चौहान ने कहा, मैं पार्टी के साथ 2021 से जुड़ा हूं। मैंने सपा पर बहुत भरोसा किया था। हुसैन गंज विधानसभा में पार्टी के लिए बहुत मेहनत की। लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम किया। समाजवादी पार्टी में एक ही बिरादरी का बोलबाला है। पार्टी को मुस्लिम वर्ग के लोग ही चला रहे हैं। अन्य किसी को आगे नहीं आने देना चाहते। इनकी वजह से हम लोगों की आस्था को ठेस पहुंची। अगर हम लोग अपने धर्म की बात करते हैं तो इन लोगों को बहुत बुरा लगता है। इसलिए मैं माननीय अखिलेश यादव जी से गुजारिश करता हूं कि अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी को देने जा रहा हूं। मैं सभी पदों से मुक्त होना चाहता हूं। मैं हिंदू हूं और हिंदू की बात करूंगा। मेरा पूरा जीवन हिंदुत्व और सनातन के लिए समर्पित है। अंतिम सांस तक हिंदू और जय श्री राम के नारा लगाता रहूंगा। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया- पप्पू सिंह चौहान पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे। पार्टी ने उन्हें कोई पद नहीं दिया। वह सिर्फ कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे थे। मकबरे के आसपास का एक किमी एरिया सील
मकबरे के आसपास का एक किलोमीटर एरिया बैरिकेडिंग से सील है। बल्ली बांधकर पूरा एरिया बंद कर दिया गया है। किसी को भी वहां पर आने की अनुमति नहीं है। आज, मंगलवार को मकबरे के आसपास की दुकानें खुली हुई हैं, लेकिन उन पर भीड़ नहीं है। लोग घरों से बस काम के लिए ही निकल रहे हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 पुलिस कर्मी, दो प्लाटून पीएसी, 6 एएसपी और तीन डीएसपी को तैनात किया गया है। अजय राय बोले- फतेहपुर में चुनावी हार से बीजेपी को बौखलाहट मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी सरकार पर निशाना साधा। कहा बीजेपी फतेहपुर में लगातार अपनी हार से बौखला गई है। बीजेपी पहले विधानसभा हारी। फिर चेयरमैनी और सांसदी हारी। लगातार हार से बीजेपी हताश है। इस कारण माहौल खराब करके हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की है। अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा, फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को भड़का रहे थे। उन्होंने मकबरे को तोड़ने के लिए भीड़ का आह्वान किया था। फिर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति का दावा करती है। क्या यही जीरो टॉलरेंस है? क्या अपने जिलाध्यक्ष के मकान पर बुलडोजर चलवाएंगे? पढ़ें पूरी खबर… भाजपा जिलाध्यक्ष ने कप्तान को फोन पर हड़काया बोले- SP साहब, मुलायम सरकार नहीं, जो गोली चलवा देंगे इस विवाद के बीच BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो सामने आया है। इसमें एसपी अनूप सिंह को हड़काते नजर आ रहे। मुखलाल पाल कह रहे हैं कि एसपी साहब, आपने कहा था न कि 7 बजे बैठक करेंगे। कहा था कि नहीं। ये कोई मुलायम सिंह की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा दोगे। अगर हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिएगा। बार-बार बोल रहा हूं। जब 7 बजे कहा था, तो क्यों नहीं बुलाया। मैंने डीएम से भी बात की है। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने अपना एक और वीडियो जारी किया और शांति बनाए रखने की अपील की। मामले पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- वीडियो में साफ-साफ हिंसा होती दिख रही है, लेकिन पुलिस ने आरोपी बीजेपी जिलाध्यक्ष और हिंदुत्ववादी संगठन के नेताओं पर सख्त एक्शन नहीं लिया। उन पर FIR तक नहीं की। पुलिस उनके आगे हाथ जोड़े थी। अगर बवाल करने वाले मुसलमान होते तो उनकी छाती पर गोली मार दी जाती। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर विधानसभा में सपा ने हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर… हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह पहुंचे
फतेहपुर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए। लाठी-डंडे से लैस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। मकबरे पर भगवा झंडा और पूजा-पाठ देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। करीब डेढ़ हजार मुस्लिम ईदगाह पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। बवाल इतना बढ़ा कि 10 थानों की फोर्स बुलाई गई। इसके बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मकबरे से 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। 5 दिन से तैयारी कर रहा था हिंदू संगठन
बीते 7 अगस्त को हिंदू संगठन मठ मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से डीएम को ज्ञापन दिया था। इसमें मकबरे को सिद्धपीठ ठाकुरजी विराजमान मंदिर बताकर 11 अगस्त को साफ-सफाई करने और पूजा पाठ शुरू करने की इजाजत मांगी गई थी। ज्ञापन में लिखा था- नई बस्ती रेडाइया स्थित सिद्धपीठ ठाकुरजी विराजमान मंदिर हमारे सनातन धर्मावलंबियों का प्रमुख स्थान है। अति प्राचीन होने के कारण उसके सुंदरीकरण की आवश्यकता है। क्योंकि उस मंदिर से सैकड़ों सनातनियों की आस्था जुड़ी है। इसमें समय-समय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रमुख त्योहारों जैसे दीपावली, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में दीप जलाने और पूजा-अर्चना करने जाते हैं। लेकिन, वहां अराजकतत्वों ने मंदिर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इससे माता-बहनों को पूजा करने में डर लगता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में सफाई, नवीनीकरण, सुंदरीकरण कराना जरूरी है। इस काम को समिति 11 अगस्त को शुरू करेगी। घटना के बाद अखिलेश यादव ने X पर लिखा- ये तेजी से खत्म होती भाजपा की निशानी ……………………………………. ये खबर भी पढ़ें… यूपी के फतेहपुर में मकबरे पर भगवा लहराया, तोड़फोड़, हिंदू संगठनों का मंदिर होने का दावा; सड़क जाम करके हनुमान चालीसा पढ़ी यूपी में संभल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…