इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है। यहां एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी गैंग के 2.5 लाख रुपए के इनामी शूटर अनुज कन्नौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। शनिवार को जमशेदपुर में यूपी STF और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ में मार गिराया गया। ADG UP STF अमिताभ यश ने बताया- STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने सुरक्षा बलों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में अनुज कन्नौजिया मारा गया। खबर अपडेट की जा रही है…