उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर डीएम आगरा के अरविंद मलप्पा बंगारी हैं, जिनके पास 15 प्रॉपर्टी हैं। 5 साल पहले उनके पास 12 प्रॉपर्टी थीं। दिलचस्प यह है कि प्रदेश में ऐसे 19 जिलाधिकारियों की प्रॉपर्टी पिछले 5 साल में बढ़ी है। कुछ की प्रॉपर्टी दोगुनी तो कुछ की तीन से चार गुना हो चुकी है। प्रदेश के 75 डीएम में से 27 अफसरों ने लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदी है। ये फैक्ट IAS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। यूपी कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के डीएम की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… पहले जानिए एक डीएम की सैलरी कितनी है?
डीएम की प्रॉपर्टी की बात चल रही है। ऐसे में सबसे पहले दिमाग में आता है कि उनकी सैलरी कितनी होती होगी? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अफसर की सैलरी केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित 7वें वेतन आयोग के अनुसार होती है। IAS अफसरों की सैलरी उनके पद, अनुभव और सेवा काल के आधार पर अलग-अलग होती है। जिलाधिकारी को वेतन और भत्ता मिलाकर 1.50 से 2.25 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदना अफसरों की पहली पसंद
राजधानी लखनऊ 27 जिलाधिकारियों की पसंदीदा लोकेशन है। इनमें से कई ने यहां मकान, फ्लैट या प्लॉट खरीदे हैं। ये प्रॉपर्टी लखनऊ के सबसे महंगे इलाकों में शुमार गोमतीनगर, अंसल और सुशांत गोल्फ सिटी में है। सिद्धार्थनगर के DM डॉ राजा गणपति आर और बांदा DM जे रीभा पति-पत्नी हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से लखनऊ के सरोजनी नगर की वृंदावन योजना में 1.47 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। कई डीएम के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं
कुछ जिलों के DM ऐसे हैं, जिनके पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। इनमें लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर, फिरोजाबाद, कौशांबी, अंबेडकरनगर, महाराजगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती, सहारनपुर, हापुड़, जौनपुर, गाजीपुर, हाथरस, कासगंज, एटा के जिलाधिकारी शामिल हैं। वहीं फतेहपुर DM रविंद्र कुमार सिंह, जालौन DM राजेश कुमार पांडेय, हमीरपुर DM घनश्याम मीना और मैनपुरी DM अंजनी कुमार सिंह की प्रॉपर्टी संबंधी जानकारी केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है। अब 18 मंडलों के डीएम के बारे में जानिए आगरा मंडल : आगरा के DM अरविंद मलप्पा सबसे अमीर हैं। उन्होंने परिवार की मौजूदा कुल संपत्तियों की कीमत 11 करोड़ से अधिक बताई है। दूसरे नंबर पर मथुरा DM चंद्रप्रकाश सिंह हैं। उन्होंने परिवार की मौजूदा संपत्ति 1.44 करोड़ बताई है। दोनों अधिकारियों की बताई गई संपत्ति में पैतृक प्रॉपर्टी भी शामिल है। प्रयागराज मंडल : प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी सबसे अमीर हैं। उन्होंने 2024 में पत्नी सौम्या त्रिवेदी के नाम पर 2.26 हेक्टेयर कृषि जमीन खरीदी है। इसकी मौजूदा कीमत 5.54 करोड़ बताई है। जबकि प्रयागराज के डीएम रविन्द्र कुमार मंदर ने परिवार की कुल मौजूदा संपत्तियों की कीमत 3.97 करोड़ बताई है। कानपुर मंडल : फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के परिवार की कुल प्रापर्टी की मौजूदा कीमत 5.29 करोड़ है। इसमें उनके ससुर का उनकी पत्नी को 2022 में गिफ्ट किया वाराणसी में 232 वर्गमीटर का प्लॉट भी शामिल है। उसकी मौजूदा कीमत 60 लाख बताई है। यहां दूसरे नंबर पर कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह हैं। उनके परिवार की मौजूदा संपत्तियों की कीमत 2.66 करोड़ है। इसमें 2024 में गिफ्टेड लखनऊ की एक जमीन भी शामिल है। इसकी कीमत 51.84 लाख है। तीसरे अमीर औरैया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.67 करोड़ है। अयोध्या मंडल : यहां सबसे अमीर डीएम अयोध्या के चन्द्र विजय सिंह हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 4.15 करोड़ है। दूसरे नंबर पर अमेठी डीएम निशा की कुल प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.22 करोड़ है। गोरखपुर मंडल : सबसे अमीर डीएम कुशीनगर के विशाल भारद्वाज हैं। उनकी पत्नी के नाम पर दो प्रॉपर्टी हैं। इसकी मौजूदा कीमत करीब 60 लाख बताई है। एक प्रॉपर्टी उनकी पत्नी को उनके भाई ने गिफ्ट की है। जबकि एक प्रॉपर्टी उनके पिता के नाम पर है। झांसी मंडल : सबसे अमीर झांसी के डीएम अविनाश कुमार हैं। उनकी नोएडा और लखनऊ में प्रॉपर्टी है। दोनों की मौजूदा कीमत 2.90 करोड़ है। चित्रकूटधाम मंडल : सबसे अमीर डीएम चित्रकूट के शिव शरण अप्पा जीएन हैं। उनकी 22 एकड़ पैतृक कृषि भूमि की मौजूदा कीमत 2 करोड़ है। दूसरे नंबर पर बांदा डीएम जे. रीभा हैं। उन्होंने लखनऊ में एक 1.37 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। ये प्रॉपर्टी पति के साथ मिलकर खरीदी है। देवीपाटन मंडल : बहराइच की डीएम मोनिका रानी सबसे अमीर हैं। उनकी तीनों संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.40 करोड़ है। दूसरे नंबर पर गोंडा की डीएम नेहा शर्मा हैं। उनकी प्रॉपर्टी की कीमत 2.30 करोड़ है। सहारनपुर मंडल : सबसे अमीर डीएम मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.30 करोड़ है। एक प्रॉपर्टी पत्नी डॉ. रीना मिश्रा के नाम पर और दूसरी में पत्नी के साथ संयुक्त मालिक हैं। लखनऊ मंडल : सीतापुर के डीएम अभिषेक आनंद की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.32 करोड़ है। दूसरे नंबर पर रायबरेली डीएम हर्षिता माथुर हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.57 करोड़ है। मेरठ मंडल : सबसे अमीर मेरठ के डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 4.52 करोड़ है। तीनों संपत्तियां उनके पिता पीएन सिंह के नाम पर हैं। दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर डीएम मनीष कुमार वर्मा हैं। उनके परिवार की मौजूदा संपत्तियों की कीमत 2.40 करोड़ है। उनकी पत्नी अंकिता राज संयुक्त हिस्सेदार हैं। बरेली मंडल : सबसे अमीर बरेली डीएम रविंद्र कुमार- 2 हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 8.67 करोड़ है। इसमें नोएडा में एक बंगला ही 5 करोड़ का है। दूसरे नंबर पर शाहजहांपुर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की मौजूदा कीमत 6.77 करोड़ है। मुरादाबाद मंडल : सबसे अमीर अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स हैं। उनकी लखनऊ में एक ही प्रॉपर्टी है। इसकी मौजूदा कीमत 1.20 करोड़ बताई है। दूसरे नंबर पर बिजनौर डीएम जसजीत कौर हैं। इनकी संपत्तियां मौजूदा कीमत के अनुसार 97 लाख की है। संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया की संपत्ति 5 साल में भले ही 2 से बढ़कर 8 हो गई हैं। लेकिन, उनकी मौजूदा कीमत 50 लाख से भी कम बताई है। वाराणसी मंडल : सबसे अमीर डीएम चंदौली के निखिल टिकाराम फुंडे हैं। उनकी मौजूदा पैतृक संपत्तियों की कीमत 1.60 करोड़ है। दूसरे नंबर पर वाराणसी डीएम एस राजलिंगम हैं। उनके परिवार की कुल संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.08 करोड़ है। आजमगढ़ मंडल : सबसे अमीर बलिया डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार हैं। उनकी 3 मौजूदा संपत्तियों की कीमत 1.01 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ डीएम नवनीत सिंह चहल हैं। उनके परिवार की संपत्तियों की कीमत सिर्फ 64 लाख है। इसमें सोनीपत हरियाणा में 12 एकड़ खेती वाली जमीन भी शामिल है। मिर्जापुर मंडल : भदोही डीएम विशाल सिंह सबसे अमीर हैं। उनकी 8 पैतृक संपत्तियों की मौजूदा कीमत करीब 17.12 करोड़ है। दूसरे नंबर पर सोनभद्र डीएम बद्रीनाथ सिंह हैं। उनकी संपत्तियों की कीमत 1.10 करोड़ है। बस्ती मंडल : सबसे अमीर बस्ती डीएम रवीश गुप्ता हैं। उनकी प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है, जो ससुर की ओर से गिफ्ट की गई है। दूसरे नंबर पर संत कबीरनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.35 करोड़ है। अलीगढ़ मंडल : सबसे अमीर अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन हैं। उनकी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.35 करोड़ है। ———————– ये खबर भी पढ़िए यूपी DGP और चीफ सेक्रेटरी से ज्यादा अमीर DM-SP, सस्पेंडेड IAS अभिषेक के पास 9 एकड़ खेती; जानिए किस अफसर के पास कितनी प्रॉपर्टी यूपी में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार से ज्यादा अमीर यहां के डीएम और एसपी हैं। प्रदेश के दोनों टॉप अफसरों के पास अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ नोएडा में मकान है। जबकि IAS और IPS अफसरों के पास 2 से लेकर 3 बंगले और फ्लैट हैं। सस्पेंडेड आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश के पास बिहार के सीवान में 8.85 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा उन्होंने कोई संपत्ति नहीं बनाई है। वहीं, मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर किंजल सिंह के पास 10 संपत्तियां हैं। इसमें 3 कृषि भूमि हैं, जबकि 4 घर और 3 प्लॉट हैं। पढ़िए पूरी खबर…