यूपी के 10 लोगों की राजस्थान में मौत:खाटू श्याम से एटा लौटते समय कंटेनर से भिड़ी पिकअप, 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा

राजस्थान के दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में प्रभावित पिकअप सवार खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे। सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुए एक्सीडेंट में 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है….