यूपी में अंग्रेज कलेक्टर वाले विंढम वाटरफॉल का ड्रोन VIDEO:यहां पहाड़ों जैसी खूबसूरती, रॉक पूल, पिकनिक स्पॉट और खेल का मैदान

मिर्जापुर का विंढम वाटरफॉल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इसे विंध्यवासिनी या विंडम फॉल भी कहा जाता है। अंग्रेजी हुकूमत में मिर्जापुर के कलेक्टर रहे पी विंढम के नाम पर इसका नाम पड़ा था। यह मिर्जापुर शहर से लगभग 15 किमी और वाराणसी से 50 किमी दूर है। इसमें तैराकी के लिए रॉक पूल, पिकनिक स्पॉट और पास में एक खेल का मैदान भी है। इसकी खूबसूरती पहाड़ों जैसी है। ड्रोन VIDEO से करिए वाटरफॉल की सैर…