यूपी में बिन मौसम बारिश कहर बरपाया है। 24 घंटे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को लखनऊ समेत 25 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बहराइच में ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इस दौरान हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 24 घंटे में प्रदेश के औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को लखनऊ में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं। मुरादाबाद में बिजली गिरने से 5 छात्र झुलस गए। क्यों बदला मौसम BHU में मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। उन्होंने कहा- पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान बारिश से 10-15% फसलें सड़ सकती हैं मौसम वैज्ञानिक राकेश ने बताया कि अगर ओले गिरते हैं तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान होगा। अनुमान है कि 10-15% फसल खराब हो सकती है।