संभल पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को दिल्ली जाकर मंगलवार रात 12 बजे नोटिस थमाया है। पुलिस ने हिंसा के मामले में सांसद को 8 अप्रैल तक पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। संभल पुलिस रात को जियाउर्रहमान बर्क के दिल्ली में वेस्टर्न कोर्ट स्थित एमपी हॉस्टल पहुंची। पुलिस ने बर्क को 24 नंवबर को भड़की हिंसा को लेकर नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद सांसद बर्क ने कहा- हमारे संवैधानिक के हक को छीनकर भीख नहीं चाहिए। हमें मोदी किट नहीं चाहिए। हमें खुशी होती, आप हमें यह किट उस वक्त देते हमारे साथ इस हिंदुस्तान के अंदर बराबरी का सलूक होता। इस मुल्क के अंदर हमारे मुस्लिम समाज को सम्मान मिलता। जो संवैधानिक अधिकार हैं, वो उनको मिलते। वक्फ बिल के नाम पर उनका नहीं छीना जा रहा होता। उसके बाद आप किट देते, तो हम उसका खुशी से इस्तकबाल करते, स्वागत करते। संभल एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कहा- मंगलवार शाम को संभल स्थित आवास पर सांसद नहीं मिले थे। पड़ोसियों ने बताया कि पूरा परिवार दिल्ली में है। इसीलिए SIT टीम ने दिल्ली आवास पहुंचकर सांसद बर्क को 35A का नोटिस तामील कराया है। उन्हें 8 अप्रैल तक बयान दर्ज कराने होंगे। अब पढ़िए नोटिस मिलने के बाद सांसद ने जो कुछ कहा सांसद बोले- पुलिस जांच में सहयोग करूंगा
सपा सांसद बर्क ने कहा- संभल पुलिस से जो नोटिस आया था। मैंने उसे रिसीव कर लिया है। नोटिस में हाईकोर्ट के आदेशानुसार विवेचना में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है। मैं भारत का जागरूक नागरिक हूं। पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा। संभल के अंदर मुसलमान सुरक्षित
सीएम योगी के बयान का पलटवार करते हुए सांसद बर्क ने कहा- संभल में मुसलमान इतना सुरक्षित है कि 5-5 लोगों की जान ले ली गई। प्रदेश के अंदर कई बार मॉब लिंचिंग हो चुकी है। आए दिन मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है। उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है। उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता है। इसके बावजूद हमारा मुसलमान सुरक्षित है। मुसलमानों का गला नहीं कटने देंगे
सांसद ने कहा- वक्फ बिल का हम पूरी तरह से विरोध करेंगे। हिंदुस्तान के अंदर जो 40 करोड़ मुसलमान है, उनका गला नहीं कटने देंगे। जिस तरह से उनके साथ ज्यादती हो रही, उनका हक छीना जा रहा है। हम भाजपा के बिल का सिर्फ इस बुनियाद पर विरोध नहीं करना चाहते कि उसको भाजपा सरकार लेकर आ रही है। अगर कोई सही बिल भाजपा लेकर आती है, तो हम आगे बढ़कर समर्थन करने के लिए तैयार हैं। पहले भी किया है। लेकिन अगर हमारे अधिकारों को छीनने की बात होगी, तो हम कतई भी उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। मजबूती के साथ विरोध करेंगे, जरूरत पड़ेगी तो न्यायपालिका भी जाएंगे। संभल स्थित घर पर नहीं मिले थे सांसद बर्क
इससे पहले, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम सांसद बर्क के मोहल्ला दीपा सराय स्थित आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। लेकिन सांसद के घर पर कोई नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट आई थी। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि सांसद के परिवार से सभी लोग दिल्ली में हैं। 24 नंवबर को भड़की थी हिंसा, 4 की जान गई थी
संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की जान गई थी। दरअसल, 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। 19 नवंबर की शाम को मस्जिद का पहले चरण का सर्वे हुआ था। 24 नवंबर को फिर से सर्वे होना था। टीम सर्वे के लिए मस्जिद पहुंची थी तभी हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने रविवार 23 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 3 महिलाओं सहित कुल 79 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी तक इस मामले में किसी को जमानत नहीं मिली है। चार्जशीट में नहीं था सांसद और विधायक के बेटे का नाम, होनी है पूछताछ
संभल हिंसा मामले में तीन महीने पहले SIT ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सिंह की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। हिंसा में कुल 12 FIR दर्ज की गई थी। इनमें से 6 मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। बाकी मामलों में जांच जारी है। चार्जशीट में सांसद बर्क और सपा विधायक के बेटे का नाम नहीं है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कहा- जल्द सांसद बर्क और सपा विधायक के बेटे की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल होगी। सांसद बर्क की कुछ वॉट्सऐप डिटेल मांगी गई है। संभल सांसद पर अब तक कब-कब क्या हुई कार्रवाई… – 20 दिसंबर को संभल सांसद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। घर की सीढ़ियां तोड़ी गईं । -19 दिसंबर को 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा बिजली विभाग ने बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की FIR दर्ज की थी। घर का कनेक्शन भी काट दिया था। उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना भी लगाया था। अब तक 12 केस दर्ज
संभल हिंसा मामले में अब तक 12 केस दर्ज हुए हैं। 7 केस थाना संभल कोतवाली में हैं। 4 केस थाना नखासा में और 1 एफआईआर जिला मुरादाबाद में दर्ज हुई। जिसे बाद में थाना संभल को भेज दिया गया था। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती: किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए… संभल सांसद बोले-जितना जुल्म बढ़ेगा, उतनी हिम्मत भी बढ़ेगी:बर्क के मकान की अफसरों ने नपाई की, पुलिस जल्द पूछताछ करेगी संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान की नपाई की गई। PWD विभाग के अफसर सोमवार दोपहर उनके घर पहुंचे। फीता लगाकर पूरा घर नापा। अफसरों की टीम करीब 40 मिनट रही। टीम में दो AE, तीन JE समेत भारी संख्या में कर्मचारी थे। पढ़ें पूरी खबर…