अंडरवियर में 70 लाख का सोना छिपाकर लाया:पेस्ट बनाकर चिपकाए था, चाल देखकर शक हुआ, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री के पास से करीब 70 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आए एक यात्री को लंगड़ाकर चलते हुए देखा। जब वे उससे पूछताछ करने पहुंचे, तो वह घबरा गया और गोलमोल जवाब देने लगा। अधिकारियों ने तलाशी ली तो पता चला कि यात्री ने 472.100 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में प्लास्टिक के पैकेट में भरकर अंडरवियर के अंदर छिपा रखा था। उसने पैकेट को कमरबंद की तरह बांध रखा था, ताकि किसी को शक न हो। बरामद सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसके इशारे पर सोना लखनऊ लाया और यहां किसे डिलीवरी देने वाला था। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- कस्टम फ्री होना सोने की तस्करी की बड़ी वजह खाड़ी देशों में सोने पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगती है, जबकि भारत में मौजूदा समय 6% कस्टम ड्यूटी देना पड़ता है। ऐसे में मौजूदा रेट के हिसाब से 1 किलो सोने पर करीब 8 लाख रुपए की सीधे बचत है। अभी सोना 1,48,250 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रहा है। 1 किलो सोने पर कस्टम चार्ज करीब 8,89,500 रुपए होता है। इसके अलावा 3% GST की चोरी भी होती है। 1 किलो सोने पर 3% का मतलब 4,44,750 रुपए होता है। इस तरह एक किलो सामने की कुल वैल्यू 13,34,250 रुपए हो जाती है। यानी तस्करी में 1 किलो सोने पर कुल 12 लाख रुपए की बचत होती है। कुछ ऐसा ही गणित विदेशी सिगरेट के साथ भी होता है। ————————————————— गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. कैप्सूल में सोने का बुरादा मंगाने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार:दुबई में फंसे मजदूर का टिकट कराकर कैरियर बनाया, लखनऊ एयरपोर्ट पर सोना आया लखनऊ पुलिस ने दुबई से सोना तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 203.92 ग्राम सोने का बुरादा भरा कैप्सूल बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया दुबई में काम नहीं मिलने से फंसे युवक को तस्करों ने टिकट और अन्य खर्च देकर कैरियर बनाया था। पूरी खबर पढ़िए 2. लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का गोल्ड मिला:सऊदी अरब से 3 पैकेट में छुपाकर लाया गया, कस्टम पुलिस ने पकड़ा लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का सोना पकड़ा गया। जेद्दा से आई सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से 1.267 ग्राम सोना लावारिस हालत में मिला है। रविवार को एयर इंडिया की सुरक्षा टीम द्वारा सौंपे गए इस सोने को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए