सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा- देश और प्रदेश में लोग इस वक्त ‘बीजेपियन इमरजेंसी’ के दौर से गुजर रहे हैं। जिस काल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग पर अत्याचार होगा, वही काल असल में आपातकाल कहलाएगा। अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए पेंशन की शुरुआत की थी, जिसे सपा सरकार बनने पर और आगे बढ़ाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज, पेंशन बढ़कर होगी 51 हजार अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं- ‘माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट कर ले भाजपा, फिर भी हारेगी’ राज्यसभा चुनाव की 10 सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा चाहे 9 प्रत्याशी उतारे या 10, वह यह चुनाव हारने जा रही है। अगर भाजपा माइक्रोस्कोप लगाकर भी मैनेजमेंट करने की कोशिश करेगी, तो भी उसकी हार तय है। जो भी भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है।’ गोरखपुर जलभराव और बुलडोजर पर साधा निशाना गोरखपुर में जलभराव के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ही गृह जिले की सड़कें और जलभराव ठीक नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर में पानी भरने और भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले एक युवा पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘अधिकारियों द्वारा 5 लाख रुपए के जुर्माने को बचाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जैसे ही प्रदेश से यह सरकार हटेगी, यह बुलडोजर वाली स्थिति भी खत्म हो जाएगी।’ सपा चीफ अखिलेश यादव के बयानों की 10 बड़ी बातें- ————– ये भी पढ़ें- भास्कर इंटरव्यू ‘गद्दार कहलाना मंजूर, सनातन से समझौता नहीं’: अखिलेश के ‘भगोड़े को जीतने नहीं देंगे’ बयान पर मनोज पांडे बोले- ये सिर्फ अहंकार अखिलेश यादव की ‘PDA रथ यात्रा’ और उनके ‘भगोड़े को जीतने नहीं देंगे’ वाले बयान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे कहते हैं- ये लोकतंत्र का मजाक है। चुनाव विक्रमादित्य मार्ग से नहीं, बल्कि ऊंचाहार की जमीन पर लड़ा जाएगा। वहां की जनता 2027 में करारा जवाब देगी। मनोज पांडे से दैनिक भास्कर की खास बातचीत पढ़िए…