सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा- राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह सनातन धर्म का अपमान है। अगर कोई बात हुई है तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लो और चढ़ावा वापस डाल दो। प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे। इसके साथ ही अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि वहां कैमरे और लाइट बंद कर दो, प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में एसआईटी गठित की है। इसमें लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), किरण एस. (IPS, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त) को शामिल किया गया है। अखिलेश आगरा में विजन इंडिया कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिलने पर तंज कसा। कहा- इतने बड़े नेता थे, उन्हें कौन सा विभाग मिला? सूक्ष्म। वह भी तब, जब उसमें कोई बजट नहीं है। समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर अखिलेश ने कहा- जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव कराएंगे? ये लोग उलझा रहे हैं। ये सोच रहे हैं कि नवंबर का नाम लेकर समाजवादियों की रणनीति जान लें। हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। नई पीढ़ी के लोगों से कहना चाहता हूं कि यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे। अखिलेश की 4 बड़ी बातें- 1- गाजीपुर में फेक एनकाउंटर किया गया
अखिलेश ने गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर कहा- वहां फेक एनकाउंटर किया गया। सरकार फेक एनकाउंटर में एक्सपर्ट है। फेक एनकाउंटर पीडीए के लोगों के हुए हैं। इनके ही लोग कहते हैं कि आज की व्यवस्था सबसे खराब है। जब से कमिश्नरेट व्यवस्था बनी है, लूट की व्यवस्था बनी है। पुलिस ने अपना रेट बढ़ा दिया है। 2- राज खुलने के डर से बंगाल में ईवीएम में लगाई गई आग
अखिलेश ने कहा- बंगाल में ईवीएम में जो आग लगी है, उससे राज खुलने का डर था, इसलिए आग लगाई गई। भाजपा के लोग जमीन खाली कराने के लिए आग लगवा देते हैं। पहले लखनऊ में लगी और फिर गाजियाबाद में। कांग्रेस की 403 सीटों पर तैयारी को लेकर सपा प्रमुख ने कहा- अगर वे 403 पर तैयारी कर रहे हैं और हम भी 403 पर तैयारी कर रहे हैं, तो डबल तैयारी हो रही है। हम मिलकर डबल तैयारी से भाजपा को चुनाव हरा देंगे। 3- बीजेपी नकारात्मक पॉलिटिक्स करती है
अखिलेश ने सीएम के चेलों वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा- उस विषय को मैं नहीं छेड़ना चाहता, क्योंकि नकारात्मक पॉलिटिक्स बीजेपी करती है। इसके लिए वह करोड़ों रुपए खर्च करती है। 2017 से पहले हमारे पत्रकार भी नहीं जानते थे कि कोई योगी जी भी हैं। उनकी कोई पहचान नहीं थी। दरअसल, शनिवार को सीएम योगी ने कहा था- अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, तो अपने चेलों-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर थोड़ा संयम रखें। टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लिया करें। 4- आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए
अखिलेश ने कहा- बीजेपी यूपी में हार चुकी है, इसलिए अब बेईमानी पर उतर आएगी। आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। जब मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच सकते हैं, तो आगरा का पेठा क्यों नहीं पहुंच सकता। साथ ही उन्होंने पीडीए का नया फुल फॉर्म बताया- पी से प्रेम, डी से दया और ए से अपनापन। कहा- समाज में जितना प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, प्रदेश उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा। अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….