सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज, 11 नवंबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नोटबंदी को ‘भ्रष्टाचार का महासागर’ बताया। कहा कि इसने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और छोटे कारोबारियों व आम जनता को स्लो पॉइजन की तरह नुकसान पहुंचाया। अखिलेश ने नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे ‘खजांची’ का जिक्र करते हुए कहा- खजांची आज 10 साल का हो गया है। भाजपा ने आज तक इसका जन्मदिन नहीं मनाया। भाजपा को अब तो उसे गोद ले लेना चाहिए। लेकिन वैसे नहीं जैसे इनके नेताओं ने गांवों को गोद लिया था। खजांची की पढ़ाई-लिखाई और पूरी देखभाल आज भी समाजवादी परिवार ही कर रहा है। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि 2000 रुपए के नोट का जन्म भी खजांची के जन्म के साथ ही हुआ था। उन्होंने कहा- खजांची कभी-कभी रो-रोकर पूछता है कि मेरे साथ जन्मे 2000 रुपए वाले मित्र का क्या हुआ? उसे क्यों दूर कर दिया गया नोटबंदी बनी भाजपा की ‘वोटबंदी’ का कारण, अर्थव्यवस्था को पहुंचाया भारी नुकसान अखिलेश यादव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नोटबंदी के समय जो दावे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। 2047 का जुमला फेंक रहे, पर अर्थव्यवस्था 1947 से भी पीछे धकेली विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि नोटबंदी जैसे नकारात्मक फैसले ने देश को आर्थिक रूप से 1947 के दौर से भी पीछे कर दिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके आरोप झूठे लगते हैं, तो इस विषय पर खुली बहस (डिबेट) करा ली जाए। 1.27 करोड़ वोट काटने पर घेरा, दिए चुनावी सुधार के सुझाव वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ वोट काटे जाने के दावों पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- अखबारों में खबर छपी है कि 1 करोड़ 27 लाख का गांजा पकड़ा गया और इधर 1.27 करोड़ वोट कटने की बात हो रही है… यह क्या अजीब तालमेल है! उन्होंने भाजपा सरकार पर केवल ‘कॉपी-पेस्ट’ करने का आरोप लगाते हुए पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के लिए सुझाव दिए- 1.मतदाताओं को मजबूत मेटल कार्ड दिए जाएँ।
2. वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए। हर ग्राम सभा में बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध हैं, इसलिए मतदान में बायोमेट्रिक सत्यापन लागू किया जाए। अखिलेश ने अंत में कहा कि जो लोग ‘डिजिटल इंडिया’ की बड़ी-बड़ी बातें करते थे और Paytm जैसी कंपनियों का प्रचार करते थे, आज वे डिजिटल प्लेटफॉर्म और बैंकिंग सुधारों पर जवाब देने से भाग रहे हैं।
2. वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए। हर ग्राम सभा में बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध हैं, इसलिए मतदान में बायोमेट्रिक सत्यापन लागू किया जाए। अखिलेश ने अंत में कहा कि जो लोग ‘डिजिटल इंडिया’ की बड़ी-बड़ी बातें करते थे और Paytm जैसी कंपनियों का प्रचार करते थे, आज वे डिजिटल प्लेटफॉर्म और बैंकिंग सुधारों पर जवाब देने से भाग रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है…