समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कहा किह राम नगरी में हुए कथित ‘गोरखधंधे’ को समाजवादी पार्टी ने उजागर किया है। इसके बाद सच्चाई सामने आई। अखिलेश ने कहा- कि जो लोग पहले ‘नेशन फर्स्ट’ की बात करते थे, उनके लिए अब ‘डोनेशन फर्स्ट’ हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, वह किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा- भाजपा 4C पर काम कर रही है- चंदा, चोरी, चतुराई, चालाकी। अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे। रुद्राक्ष होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को कई न्यूज चैनल इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि इन चर्चाओं के बीच पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे दब जाएं। पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि सवाल उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में विरोध के बाद कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। लखनऊ में हुए अग्निकांड पर उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त अग्निशमन संसाधन होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती और इतनी जानें नहीं जातीं। उनका दावा था कि आग से ज्यादा लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। 2 तस्वीर देखिए… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना, उनका विभाग बीमार डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि उनका विभाग खुद बीमार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं की बात करती है तो उसे बताना चाहिए कि प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) की स्थिति क्या है। उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में 77 में से केवल 9 पीएचसी संचालित हैं, जबकि प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं। सनातन धर्म के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग भी चाहते हैं कि सनातन धर्म की रक्षा हो, लेकिन धर्म की आड़ में किसी तरह का गोरखधंधा नहीं होना चाहिए। इस सरकार ने पिछले 10 साल में सुनियोजित तरीके से घोटाला किया है। पेपर लीक भी उसी का हिस्सा है। गोरखपुर में प्राइमरी स्कूल बंद हो गया। प्रयागराज में पेपर लीक बात न करें तो बात अधूरी रह जाएगी। कल खबर मिली कि आज महाराष्ट्र में होने वाला टीईटी का पेपर लीक हो गया। जो यूपी में पेपर लीक हुआ है। उसका एक एक पन्ना हम दिखा देंगे। पेपर लीक के मुद्दे पर हमारे किसी भी सवााल का जवाब भाजपा ने नहीं दिया। यूपी की सरकार और सरकार बड़े-बड़े दावा करती है, सच्चाई में जाते हैं तो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के दिए हुए संविधान के तहत और सम्मान मिलना चाहिए, उसमें बड़े पैमाने पर घोटाला कर रही इसलिए।
अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…