मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। हिरासत के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में सपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लखनऊ- गोरखपुर में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई जगह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र बचाने की बात है। पुलिस को बच्चों के साथ और प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। 2 तस्वीरें देखिए… प्रदेश भर में चल रहे सपाइयों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…